फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   youth beaten by making hostage in Jalandhar-New Delhi Intercity Express

इंटरसिटी एक्सप्रेस में युवक को कुछ लोगों ने बंधक बनाकर पीटा, कहा- पाकिस्तान चले जाओ

Mon, 01 Apr 2019 11:27 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 01 Apr 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
youth beaten by making hostage in Jalandhar-New Delhi Intercity Express
सांकेतिक तस्वीर

जालंधर से नई दिल्ली जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस में आधा दर्जन युवकों ने समुदाय विशेष के एक युवक को बंधक बनाकर पीटा। वारदात के समय युवक बराड़ा से सहारनपुर जा रहा था। घटना यमुनानगर रेलवे स्टेशन के नजदीक की है। आरोप है कि युवकों ने उसे अपशब्द कहे और पाकिस्तान चले जाने की धमकी दी। 

विज्ञापन


उसने इसकी शिकायत रेलवे पुलिस को दी। जीआरपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोटला निवासी अब्दुल सत्तार ने रेलवे पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार सुबह आठ बजे वह बराड़ा रेलवे स्टेशन से सहारनपुर जाने के लिए जालंधर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस में बैठा था। यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन के करीब आते ही उसे ट्रेन में बैठे हुए पांच-छह युवकों ने घेर लिया और मारपीट करनी शुरू कर दी। 

विज्ञापन

आरोप है कि युवकों ने उसे बंधक बनाकर बुरी तरह मारपीट की। आरोपियों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और उसे अपशब्द कहे। यह भी कहा कि उसे कहा कि तुम्हें भारत में रहने का कोई अधिकार नहीं है। यहां से पाकिस्तान चले जाओ। अब्दुल सत्तार ने रेलवे पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

जालंधर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस में एक युवक के साथ मारपीट की शिकायत आई है। मामले में पांच-छह अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सुरेश कुमार, एसएचओ, जीआरपी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed