{"_id":"5efe3ce59b93393f3c3b35d5","slug":"young-woman-murdered-at-a-village-of-halwara","type":"story","status":"publish","title_hn":"हलवारा में घर में घुसकर युवती की हत्या, दुष्कर्म की आशंका, सीसीटीवी में दिखे तीन लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हलवारा में घर में घुसकर युवती की हत्या, दुष्कर्म की आशंका, सीसीटीवी में दिखे तीन लोग
Fri, 03 Jul 2020 01:32 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 03 Jul 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलवारा के थाना सुधार के अंतर्गत एक गांव में गुरुवार देर शाम एक युवती की हत्या करने का मामला सामने आया। घटना के वक्त युवती घर पर अकेली थी। सीसीटीवी कैमरे में तीन लोग घर के अंदर घुसते दिख रहे हैं। सूचना मिनलते ही डीएसपी गुरबंस सिंह बैंस आरैर सुधार एसएचओ अजायब सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मृतका के पिता आर्मी से रिटायर्ड कैप्टन हैं। उनकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है और बेटा अपनी पत्नी-बच्चों के साथ अलग रहता था। दूसरी शादी से उनकी 23 साल की बेटी थी जो टीचर ट्रेनिंग पूरी कर चुकी थी। जानकारी के अनुसार, बुधवार रात को मृतका का सौतेला भाई अपनी पत्नी और बच्चे के साथ आया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- इन एप से रहें सावधान! पुलिस को जारी करनी पड़ी एडवाइजरी, वरना बैंक खाता हो जाएगा खाली
विज्ञापन
सुबह वह लोग चले गए। इसके बाद दोपहर में उसके माता-पिता भी काम से बाहर चले गए। युवती घर में अकेली थी। रात आठ बजे जब वह घर लौटे तो उन्हें बेटी मरणासन्न अवस्था में मिली। वे उसे लेकर सुधार अस्पताल गए। वहां डॉक्टर न होने के कारण उसे 25 किलोमीटर दूर रायकोट अस्पताल ले जाया गया, जहां युवती को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के अनुसार, घर में तीन लोग घुसते दिखाई दे रहे हैं। एक पगड़ीधारी पहले स्कूटी पर आया। उसके बाद दो व्यक्ति घर में घुसे।
रायकोट अस्पताल में इमरजेंसी डॉक्टर लवप्रीत सिंह ने बताया कि युवती को जब अस्पताल लाया गया था, तब उसकी मौत हो चुकी थी। युवती के पूरे शरीर पर हमले के निशान थे। हालांकि दुष्कर्म हुआ या नहीं, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम के बाद ही होगी।