{"_id":"57d465c84f1c1b94213176e6","slug":"young-man-killed-under-the-poklen-crushed-machine-during-road-construction","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गलती से दबा स्विच, जेसीबी के नीचे आया युवक, दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलती से दबा स्विच, जेसीबी के नीचे आया युवक, दर्दनाक मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 11 Sep 2016 10:12 AM IST
विज्ञापन
young man killed
- फोटो : अमर उजाला
जीरकपुर के पीरमुछल्ला में सड़क निर्माण के दौरान पोकलेन मशीन के नीचे दबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पवन निवासी यूपी के रूप में हुई। वह लेबर का काम करता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। साथ ही पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है।
जांच अधिकारी बलबीर सिंह ने बताया कि पीरमुछल्ला से सेक्टर-21 पंचकूला तक सड़क बनाने का काम चल रहा है। सड़क निर्माण में पोकलेन मशीन लगी हुई है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी बलबीर सिंह ने बताया कि पीरमुछल्ला से सेक्टर-21 पंचकूला तक सड़क बनाने का काम चल रहा है। सड़क निर्माण में पोकलेन मशीन लगी हुई है।
Trending Videos
मशीन में ग्रीस लागते समय गलती से दब गया था स्विच
young man killed
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, पवन शनिवार सुबह करीब 11 बजे सड़क निर्माण के दौरान पोकलेन मशीन में ग्रीस कर रहा था। इसी दौरान उसके हाथ से मशीन का स्विच आन हो गया और मशीन चल पड़ी।
देखते ही देखते मशीन एक गड्ढे में जाकर पलट गई। इस दौरान मशीन का एक हिस्सा पवन के ऊपर आ गया। आसपास मौजूद लोग उसे बचाने के लिए भागे। मौके पर पहुंची ढकोली चौकी पुलिस ने जेसीबी मशीन का इंतजाम करके पवन को गड्ढे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।