फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Young man beaten to death with rods; Angry people blocked the road for 3 hours

Chandigarh News: युवक की रॉड-डंडों से पीटकर हत्या<bha>;</bha> आक्रोशित लोगों ने 3 घंटे तक जाम रखी सड़क

Wed, 06 Dec 2023 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Young man beaten to death with rods; Angry people blocked the road for 3 hours
चंडीगढ़। कार सवार बदमाशों ने रविवार रात सेक्टर-25 में पहले एक बाइक चालक को टक्कर मारी, फिर लोहे की रॉड व डंडों से पीटकर उसे अधमरा कर दिया। घायल सेक्टर-25 निवासी अजय (21) की मंगलवार तड़के पीजीआई में मौत हो गई। गुस्साए परिजनों व स्थानीय लोगों ने सेक्टर 25/38 के लाइट पॉइंट को जाम कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस परिजनों को थाने ले गई तो उन्होंने वहां भी नारेबाजी की। आरोपियों के पकड़े नहीं जाने पर लोगों ने शाम को कार्यालयों की छुट्टी के समय दोबार उसी लाइट पॉइंट पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने लाइट पॉइंट के चारों तरफ सड़क पर ईंट और पत्थर रख दिए थे और बीच में बैठकर नारेबाजी कर रहे थे। इससे ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। करीब तीन घंटे तक हंगामा चला। वाहन चालक भी जाम में फंसकर परेशान हुए। स्थिति को देखते हुए पुलिस को ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा। धनास और मार्बल मार्केट की ओर जाने के लिए लोगों को पीजीआई से सीधी सड़क पकड़नी पड़ी जबकि मोहाली जाने वाले लोगों को सेक्टर 24/25 से होकर सीधा सेक्टर 37/38 लाइट पॉइंट का रास्ता अपनाना पड़ा।
विज्ञापन

स्थिति के गंभीर होने पर कई थानों की पुलिस और रिजर्व फोर्स बुलानी पड़ी। सेक्टर-11 थाना प्रभारी मलकीत सिंह, सारंगपुर थाना प्रभारी सेक्टर-3 थाना प्रभारी जयप्रकाश, मलोया थाना प्रभारी जसपाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर डटे रहे। डीएसपी ने हत्यारों को जल्द पकड़ने का आश्वान दिया तब प्रदर्शनकारी लाइट पॉइंट से हटे। पुलिस ने मौत से पहले अजय के बयान के आधार पर नयागांव निवासी धर्मेंद्र, धनास निवासी स्पाटी, सेक्टर-25 निवासी अजय और साबू समेत अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 323, 325, 147,148,149, 506 और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। मारपीट और आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किय था। अब हत्या की भी धारा जोड़ दी है। पुलिस ने देर शाम एक आरोपी अजय उर्फ कालू को गिरफ्तार कर लिया। अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत से पहले अजय ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि रविवार रात करीब डेढ़ बजे वह सेक्टर-25 से रॉंग साइड होकर पंजाब यूनिवर्सिटी की तरफ जा रहा था। इसी बीच सामने से आ रही काले रंग की कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। वह बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गया। इसी बीच एक दूसरी कार भी आ गई। दोनों कारों से आरोपी लोहे की रॉड और डंडे लेकर उतरे और उस पर हमला कर दिया। बयान के मुताबिक, नयागांव निवासी धर्मेंद्र ने उसके पैर पर डंडे से मारने शुरू किए। आरोपी अजय, साबू और स्पाटी ने भी हाथ-पैर पर वार किए। अन्य युवकों ने लात-घूसों से पीटा। उसने शोर मचाया लेकिन कोई नहीं आया। उसे अधमरा कर हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर पुलिस पहुंची और उसे पीजीआई में भर्ती कराया। हमले में अजय का काफी खून बह गया था।

भाई ने आप नेता पर लगाया हत्या करवाने का आरोप
मृतक के भाई सोनू ने स्थानीय आप नेता पर पर अपने भाई की हत्या करवाने का आरोप लगाया। कहा कि पुलिस अब तक आरोपियों को नहीं पकड़ पाई है। पुलिस ने पूछताछ के लिए आप नेता को भी थाने बुलाया। आप नेता ने दूसरी पार्टी के नेताओं की साजिश बताते हुए अपना नाम उछाले जाने की बात कही। उन्होंने पीड़ित पक्ष की ओर से लगाए जा रहे आरोपों को बेबुनियाद और झूठा बताया और कहा कि उसमें उनकी कोई भूमिका नहीं है।

अजय पर भी दर्ज थे हत्या समेत आठ केस
अधिकारिक पुलिस सूत्रों के मुताबिक अजय पर सेक्टर-11 थाने में हत्या, आर्म्स एक्ट और पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत कुल आठ केस दर्ज हैं। सूत्रों के मुताबिक पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि मामला रोडरेज में हत्या का है या फिर पुरानी रंजिश का।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed