फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   young boy dead in accident, mother donated eyes

मौत के बाद भी ‘उजाला’ करता रहेगा 'दीपक'

Sun, 19 Apr 2015 12:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला/बरवाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला/बरवाला Updated Sun, 19 Apr 2015 12:25 PM IST
विज्ञापन
young boy dead in accident, mother donated eyes

दीपक नाम था उसका। कॉलेज में लाइब्रेरियन था। शनिवार को हादसे में उसकी जान चली गई। इकलौते बेटे की मौत का गम मां के लिए असहनीय है, लेकिन इस मां ने बेटे की आंखें दान कर किसी की जिंदगी में उजाला कर दिया। इस तरह दीपक बुझने के बाद भी उजाला करता रहेगा।

विज्ञापन


हादसा शनिवार सुबह 5:30 बजे रामगढ़ के पास हुआ। करीब 31 वर्षीय दीपक अपनी बाइक पर पंचकूला की ओर आ रहा था कि अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव जनरल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचीं दीपक की मां पुष्पादेवी ने उसकी दोनों आंखें दान कर दी।
विज्ञापन


पिता बनने वाला था दीपक
दीपक गांव मौली स्थित एक निजी कॉलेज में लाइब्रेरियन था। दीपक की पत्नी गर्भवती है। हादसे के कुछ घंटे बाद पोस्टमार्टम कर उसका शव परिजनों को सौंप दिया गया। रामगढ़ चौकी इंचार्ज गुलाब सिंह ने कहा कि आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है। इसके लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता की हो चुकी है मौत
दीपक की मौसी के बेटे राजीव मदान की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। दीपक मूल रूप से अंबाला के नारायणगढ़ का रहने वाला था। वह करीब 15 साल से बरवाला में रह रहा था। उसके पिता की वर्षों पहले मृत्यु हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed