फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   You tell the problem, 'Birbal' will solve it

Chandigarh News: आप समस्या बताइए, हल करेगा ‘बीरबल’

Sat, 04 Nov 2023 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
You tell the problem, 'Birbal' will solve it
चंडीगढ़। चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) युक्त चैट बॉट ''बीरबल'' की शुरुआत की है। ये ऐसा चैट बॉट है, जिसे नगर निगम और प्रशासन के सभी सेवाओं के साथ जोड़ा गया है। लोग टाइप कर या बोलकर सभी सेवाओं की जानकारी ले सकते हैं। यही नहीं, किसी भी सेवा के लिए आवेदन करने से लेकर फॉर्म डाउनलोड करने तक की सुविधा मिलेगी।शुक्रवार को चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी की सीईओ आनिंदिता मित्रा ने चैट बॉट का उद्घाटन किया। ''बीरबल'' का इस्तेमाल करने के लिए शहर के लोगों को https://egov.chandigarhsmartcity.in/citizen/user/login पर जाना होगा। वेबसाइट पर जाते ही दाहिनी तरफ स्मार्ट सिटी चंडीगढ़ चैट बॉट का लोगो बना हुआ नजर आ जाएगा। उस पर क्लिक करते ही एक विंडो बॉक्स खुलेगा, जिसमें बीरबल की तरफ से उपयोगकर्ता का स्वागत करने का एक मैसेज आएगा और उसके नीचे लिखा हुआ मिलेगा कि उपयोगकर्ता कौन सी सेवा लेना चाहते हैं। इसमें शिकायत प्रबंधन, लोगों के काम की सेवाएं, पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवाएं, ऑनलाइन पेमेंट सेवाएं, विभिन्न तरह के सर्टिफिकेट और फॉर्म को डाउनलोड करना, स्वास्थ्य और सुझाव का विकल्प नजर आएगा। किसी पर भी क्लिक करने के बाद विकल्प दिए जाएंगे। व्यक्ति जो भी सेवा चाहता है, उसका लिंक चैट बॉट की ओर से मुहैया करा दिया जाएगा। इसके अलावा कोई चाहे तो टाइप भी कर सकता है। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि बीरबल नगर निगम और प्रशासन के सभी सेवाओं को एक मंच पर लाया है। लोगों को विभिन्न सेवाओं के लिए अलग-अलग वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं होगी। वह टाइप बॉक्स में टाइप करके या सेवाओं पर क्लिक करके सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


12,434 बार हो चुका है इस्तेमाल
स्मार्ट सिटी की सीईओ आनिंदिता मित्रा ने कहा कि सीएससीएल वेबसाइट और आईएमचंडीगढ़ मोबाइल ऐप के माध्यम से बीरबल ने अपने बीटा परीक्षण चरण के दौरान ही अच्छे नतीजे दिए हैं। इस दौरान करीब 12,434 से अधिक उपयोगकर्ता चैट बॉट से जुड़े और इस दौरान करीब 32 हजार मैसेजों का आदान-प्रदान हुआ। उन्होंने कहा कि यह इनोवेशन मंच शहरवासियों को सूचना तक आसान पहुंच और त्वरित सहायता प्रदान करेगा, जिससे उनका जीवन अधिक सुविधाजनक हो जाएगा। कहा कि यह चैटबॉट समग्र नागरिक अनुभव को बढ़ाएगा और उन्हें चंडीगढ़ के विकास में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए सशक्त बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed