फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   You can burn firecrackers on Dussehra from 4 to 6 pm in Chandigarh

Chandigarh News: दशहरे पर शाम चार से छह बजे तक चला सकेंगे पटाखे, इससे पहले या बाद में चलाने पर कटेगा चालान

Tue, 24 Oct 2023 12:43 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 24 Oct 2023 12:43 PM IST
सार

सोमवार को जिला न्यायिक दंडाधिकारी विनय प्रताप सिंह की ओर से जारी अधिसूचना में दशहरे पर केवल ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति दी गई है। इसकी समय सीमा शाम 4 से 6 बजे तक रहेगी। वहीं, दिवाली पर इससे पहले जारी अधिसूचना पर अमल किया जाएगा। 

विज्ञापन
You can burn firecrackers on Dussehra from 4 to 6 pm in Chandigarh
आतिशबाजी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चंडीगढ़ प्रशासन ने दशहरे के अवसर पर शाम चार से छह बजे तक पटाखे जलाने की अनुमति दी है। निर्धारित समय से पहले और बाद में पटाखे जलाने पर प्रशासन चालान कटेगा। इससे पहले बीते छह अक्तूबर को जारी अधिसूचना के मुताबिक दशहरे के दिन सिर्फ रावण और अन्य पुतलों के अंदर ग्रीन पटाखे जलाने जाने की अनुमति दी गई थी। बाहर पटाखे जलाने की मनाही थी।

विज्ञापन


सोमवार को जिला न्यायिक दंडाधिकारी विनय प्रताप सिंह की ओर से जारी अधिसूचना में दशहरे पर केवल ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति दी गई है। इसकी समय सीमा शाम 4 से 6 बजे तक रहेगी। वहीं, दिवाली पर इससे पहले जारी अधिसूचना पर अमल किया जाएगा। इसके तहत रात 9 से 10 बजे तक पटाखे जलाने की अनुमति होगी।
विज्ञापन


पटाखे चलाने की अनुमति को लेकर सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी के आदेश का हवाला दिया गया है। इसके तहत सीएसआईआर-नीरी की ओर से सत्यापित ग्रीन पटाखे ही शहर में फोड़े जा सकेंगे। प्रदूषण को देखते हुए पटाखों की लड़ी को प्रतिबंधित किया गया है। वहीं, लाइसेंस धारकों को ही शहर में पटाखे बेचने की अनुमति होगी। पुलिस को आदेश का पालन कराने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed