{"_id":"6a91f324f67625cb6d050b00","slug":"e-auction-of-23-sites-in-sector-39-mandi-rs-122-crore-at-stake-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1108590-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सेक्टर-39 मंडी में 23 साइटों की ई-नीलामी, 122 करोड़ दांव पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सेक्टर-39 मंडी में 23 साइटों की ई-नीलामी, 122 करोड़ दांव पर
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर की नई ग्रेन, फ्रूट एंड वेजिटेबल मार्केट सेक्टर-39 में कारोबार के लिए बड़ी संख्या में व्यावसायिक साइटों की ई-नीलामी होने जा रही है। स्टेट एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड चंडीगढ़ ने फल एवं सब्जी कारोबार के लिए एससीओ साइट नंबर 24 से 46 तक कुल 23 साइटें लीजहोल्ड आधार पर ई-ऑक्शन में रखी हैं। ई-नीलामी 1 सितंबर 2026 को होगी।
इन 23 साइटों का संयुक्त रिजर्व प्राइस 122.08 करोड़ रुपये है। प्रत्येक साइट का क्षेत्रफल करीब 100.23 वर्ग मीटर (119.874 वर्ग गज) और रिजर्व प्राइस 5,30,80,207 रुपये निर्धारित है। प्रत्येक साइट के लिए 10,61,604 रुपये अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट तय की गई है। सभी साइटों की कुल अर्नेस्ट मनी 2,44,16,892 रुपये होगी। साइट नंबर 24 और 46 कॉर्नर प्लॉट हैं। इन पर निर्धारित कीमत के अलावा पांच फीसदी अतिरिक्त शुल्क देना होगा। बोर्ड के अनुसार साइटों का क्षेत्रफल अनुमानित है और कब्जा देते समय इसमें बदलाव संभव है।
ऑनलाइन एनरोलमेंट और डिजिटल सिग्नेचर जरूरी
ई-नीलामी में भाग लेने के लिए निर्धारित पोर्टल पर ऑनलाइन एनरोलमेंट अनिवार्य है। बोलीदाताओं के पास डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। भौतिक आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। बोलीदाताओं के लिए 7 और 8 सितंबर को दोपहर 3 से 5 बजे तक प्री-बिड सेमिनार होगा। इसमें ई-नीलामी प्रक्रिया की जानकारी और प्रशिक्षण दिया जाएगा। 22 से 25 सितंबर तक दस्तावेज और अर्नेस्ट मनी जमा होगी, जबकि दस्तावेजों की स्वीकृति 26 और 27 सितंबर को होगी। इसके बाद 29 सितंबर को सुबह 11 बजे ई-नीलामी शुरू होगी।