फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP leader raises questions about CCTV cameras installed using MP funds.

Chandigarh News: सांसद निधि से लगे सीसीटीवी कैमरों पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

Sat, 29 Aug 2026 02:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
BJP leader raises questions about CCTV cameras installed using MP funds.
मनीमाजरा। भाजपा नेता शशांक दुबे ने चंडीगढ़ में सांसद निधि से लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को लेकर सवाल उठाते हुए सांसद मनीष तिवारी पर जनता की निजता से खिलवाड़ का आरोप लगाया है। दुबे ने दावा किया कि कैमरों की पहुंच कुछ कांग्रेस से जुड़े लोगों के पास है और रिकॉर्डिंग उपकरण भी कुछ नेताओं के घरों में लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जनता के कर के पैसे से लगाए गए कैमरों का उद्देश्य सार्वजनिक सुरक्षा है, न कि किसी निजी समूह के नियंत्रण में रखना।
विज्ञापन

दुबे ने कहा कि यदि कैमरों का दुरुपयोग हुआ तो लोगों की निजी जानकारी लीक होने का खतरा है। उन्होंने प्रशासन से मामले की तत्काल जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की। साथ ही कैमरों की पहुंच चुनिंदा व्यक्तियों से हटाकर नगर निगम या पुलिस विभाग को सौंपने की मांग की, ताकि सार्वजनिक सुरक्षा के लिए लगाए गए कैमरों का पारदर्शी और जवाबदेह तरीके से संचालन सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed