बल्ले से सिलेक्टर्स को जवाब देगा युवी: योगराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट वर्ल्ड कप में टीम इंडिया में सिटी के स्टार प्लेयर युवराज सिंह का चयन नहीं होने से उनके फैन मायूस हो गए हैं। वहीं, युवराज के पिता योगराज सिंह का कहना है कि चयनकर्ताओं ने जो किया उसका उन्हें अफसोस नहीं है।
युवराज अपने बल्ले से जवाब देगा और टीम इंडिया में जल्द ही वापसी करेगा। बताते चलें कि टीम इंडिया के अंतिम चयन में रविंद्र जडेजा के चोटिल होने के बाद अक्षर पटेल और युवराज का नाम सामने आ रहा था। उनके चयन को लेकर कई दिनों से कयास लगाए जा रहे थे।
मंगलवार को बीसीसीआई चयनकर्ताओं को नाम फाइनल करना था। सिटी के लोगों को उम्मीद थी कि सिटी के स्टार प्लेयर युवराज सिंह टीम में टीम में वापसी कर सकते हैं। लेकिन, उनकी उम्मीदों को तब झटका लगा जब उनका नाम फाइनल नहीं हुआ।
सलेक्शन न होने का अफसोस नहीं
युवराज का टीम इंडिया में चयन न होने पर उनके पिता योगराज सिंह ने जिंदादिली दिखाते हुए कहा कि इसमें दुखी होने जैसी कोई बात नहीं है। चयनकर्ताओं ने जो किया वो टीम की बेहतरी के लिए ही किया होगा। इसमें अफसोस वाली कोई बात नहीं है।
उनका बेटा अपने बल्ले से ही जल्द जवाब देगा और सबके दिलों पर राज करेगा। वो जिस तरह से रन बना रहा है, उससे वो टीम इंडिया में जल्द वापसी करेगा।
देशभर में उसके क्रिकेट प्रेमी उसे फिर से टीम इंडिया की ओर से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए देखेंगे। 2015 युवराज का ही रहेगा। उन्हें अपने बेटे पर पूरा विश्वास है।