{"_id":"5cfe34d0bdec22077f3af340","slug":"yogeshwar-dutt-and-bajrang-punia-in-favour-of-ms-dhoni-in-gloves-badges-controversy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धोनी के ग्लव्स विवाद में कूदे योगेश्वर दत्त और बजरंग पूनिया, बोले- सेना और जवानों का सम्मान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोनी के ग्लव्स विवाद में कूदे योगेश्वर दत्त और बजरंग पूनिया, बोले- सेना और जवानों का सम्मान किया
Mon, 10 Jun 2019 04:21 PM IST
खुशबू गोयल
अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 10 Jun 2019 04:21 PM IST
विज्ञापन
योगेश्वर दत्त, बजरंग पूनिया
- फोटो : फाइल फोटो
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के ग्लव्स को लेकर हुए विवाद में योगेश्वर दत्त और बजरंग पूनिया भी कूद गए हैं और उन्होंने बड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन
ओलंपिक मेडलिस्ट पहलवान योगेश्वर दत्त व पद्मश्री पहलवान बजरंग पूनिया ने खुलकर धोनी का समर्थन किया है और देश के अन्य लोगों से धोनी के समर्थन में आने का आह्वान किया है। दोनों ने साफ कहा है कि यह किसी का प्रचार नहीं है, बल्कि सम्मान के लिए यह बैज लगाया है। इसलिए किसी को इस पर एतराज नहीं होना चाहिए और इसको लेकर कोई विवाद भी नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
आईसीसी कर रही भारतीय सेना और उसके बलिदान का अपमान
ओलंपिक मेडल विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त ने पूरी तरह से महेंद्र धोनी के ग्लव्स पर सेना का बलिदान बैज लगाने का समर्थन किया है। योगेश्वर दत्त ने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी प्रादेशिक सेना में प्रशिक्षित हैं और इस बलिदान बैज को धोनी ने काबलियत से हासिल किया है।
विज्ञापन
इसलिए वह सेना का सम्मान करना जानते हैं और इसलिए ही धोनी ने बलिदान बैज को अपने ग्लव्स पर लगाया है। इस बैज को हटाने की आईसीसी की मांग जहां भारतीय सेना का अपमान है, वहीं भारतीय सेना के बलिदान का अपमान है। इसलिए हम धोनी के साथ हैं और हर देशवासी को उनके साथ होना चाहिए।
धोनी ने सेना का सम्मान किया, किसी को एतराज नहीं होना चाहिए
पद्मश्री पहलवान बजरंग पूनिया भी ग्लव्स पर सेना के बलिदान बैज को लगाने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी के साथ खड़े हो गए हैं। बजरंग पूनिया ने कहा कि सेना के जवान ही देश की रक्षा करते हैं और उनके कारण आज देश में हर कोई सुरक्षित है। इसलिए केवल धोनी ही नहीं, बल्कि हर किसी को सेना व जवानों का सम्मान करना चाहिए। यह भारत के हर व्यक्ति का कर्तव्य है।
बजरंग ने कहा कि धोनी ने अपने ग्लव्स पर सेना व जवानों के सम्मान में ही बलिदान बैज लगाया है। वह कंपनी या ब्रांड का प्रमोशन नहीं कर रहे हैं, बल्कि अपने देश की सेना का सम्मान बढ़ा रहे हैं। इसलिए सेना के बलिदान बैज पर किसी को एतराज नहीं होना चाहिए। बजरंग ने यहां तक कहा कि आईसीसी को इस तरह के मामले को संज्ञान तक में नहीं लेना चाहिए था, लेकिन वह भी गलत कर रहा है।
बजरंग ने कहा कि धोनी ने अपने ग्लव्स पर सेना व जवानों के सम्मान में ही बलिदान बैज लगाया है। वह कंपनी या ब्रांड का प्रमोशन नहीं कर रहे हैं, बल्कि अपने देश की सेना का सम्मान बढ़ा रहे हैं। इसलिए सेना के बलिदान बैज पर किसी को एतराज नहीं होना चाहिए। बजरंग ने यहां तक कहा कि आईसीसी को इस तरह के मामले को संज्ञान तक में नहीं लेना चाहिए था, लेकिन वह भी गलत कर रहा है।