{"_id":"13079906b35c7dbe8f22b95d4c5fb29a","slug":"yoga-mahotasav-of-patanjali-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतंजलि योग समिति का योग महोत्सव आज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पतंजलि योग समिति का योग महोत्सव आज
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sun, 23 Mar 2014 11:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज बलिदान दिवस पर अन्तरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। रविवार शाम चार से छह बजे तक कई लोग इसमें शामिल होंगे।
पंचकूला में होने वाले महोत्सव का आयोजन पतंजलि योग समिति की ओर से चमनलाल डीएवी स्कूल सेक्टर-11 में होगा। महोत्सव में योग में निपुण व अनुभवी पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित शिक्षक योग की शिक्षा देंगे।
मुख्य प्रशिक्षक कर्नल सुरेंद्र आनन्द ने बताया कि कुछ असाध्य रोगों के रोगियों को जो योग से स्वस्थ हुए हैं, उनका कुमारी हिमांशी साक्षात्कार करवाएंगी।
इस मौके पर अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि शहीदे आज़म भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु के शहीदी दिवस के मौके पर लोगों को योग से होने वाले फायदों से रूबरू कराया जाएगा।
इस मौके पर पतंजलि योग समिति जिला सेंट्रल पंचकूला के प्रभारी डॉ. कर्नल रवि भटनागर, विक्रान्त शर्मा भी मौजूद रहे।