फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Yog guru baba ramdev on amitabh bachhan

बाबा रामदेव ने बिग बी के खिलाफ की विवादित टिप्पणी

Mon, 10 Apr 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महेंद्रगढ़(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, महेंद्रगढ़(हरियाणा) Updated Mon, 10 Apr 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
Yog guru baba ramdev on amitabh bachhan
बाबा रामदेव के विवादित बोल - फोटो : File Photo
बाबा रामदेव ने इसबार बिग बी अमिताभ बच्चन को आड़े हाथों लिया है। एक कार्यक्रम में योग गुरु ने बड़ी बात कह दी है। दरअसल, बाबा रामदेव महेंद्रगढ़ में बुधवार को बीएसएफ के डीआईजी सुमेर सिंह की सेवानिवृत्ति पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। 
विज्ञापन


यहां बाबा रामदेव ने कहा कि अमिताभ बच्चन विग पहनते हैं और स्वयं तेल का विज्ञापन करते हैं। उन्होंने कहा कि विदेशी कंपनियों की कास्मेटिक वस्तुएं केमिकल युक्त होती हैं जिनका प्रयोग करने से मनुष्य की चमड़ी खराब हो जाती है। 
विज्ञापन


साथ ही योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि मल्टीनेशनल कंपनियों देश को लूटने में लगी हैं। ये खूनी कंपनियां हैं, एक भी मल्टीनेशनल कंपनी देश का भला नहीं कर सकती। इसी कारण तीन वर्षों में सभी मल्टीनेशनल कंपनियों को शीर्षासन करवा देंगे। उसके बाद देश का पैसा देश में लगेगा और देश आगे बढ़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'विदेशी कंपनिया खूनी, हम देश का पैसा देश में लगाएंगे'

Yog guru baba ramdev on amitabh bachhan
बाबा रामदेव के विवादित बोल - फोटो : अमर उजाला
बाबा ने कहा कि प्रत्येक कंपनी देश से एक लाख करोड़ रुपये लूटकर ले जा चुकी है। आज देश पर 50 लाख करोड़ रुपये का विदेशी कंपनियों का कर्जा है। देश में अधिकतर माल चीनी बिकता है। हमें संकल्प लेना चाहिए कि स्वदेशी वस्तुएं खरीदेंगे और गो माता की रक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि लाइफबॉय कंपनी लाइफ बॉय है। जहां तंदुरुस्ती है वहां का एड करती है। आदमी तंदुरुस्त गाय और भैंस का घी और दूध खाने से होगा। लाइफबॉय साबुन के नहाने से नहीं।

इस मौके पर उनके साथ शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम से पूर्व योग गुरु उनके आवास पर गये और प्रसाद के रूप में चूरमा खाया। कार्यक्रम में नांगल चौधरी के विधायक अभय सिंह, नारनौल के विधायक ओमप्रकाश एडीओ, पूर्वमंत्री राव नरेंद्र सिंह, पूर्व भाजपा सांसद सुधा यादव, पूर्व एमएलए नरेश यादव, पूर्व एमएलए बहादुर सिंह ठेकेदार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।  

शहीदों के महेंद्रगढ़ में मनाया जाएगा आवासीय स्कूल
रामदेव ने कहा कि उन्होंने संकल्प लिया है कि जिन शहीदों के बच्चों का जीवन अंधकारमय हो रहा है। उनके लिए आवासीय स्कूल बनाएंगे और उन बच्चों पढ़ाकर देश का अच्छा एवं जिम्मेदार नागरिक बनाएंगे। यह आवासीय स्कूल महेंद्रगढ़ में खोला जाएगा। शुरूआत में पतंजलि योग पीठ शहीदों के 2000 बच्चों को गोद लेकर उनको शिक्षा देगा। इसकी तैयारियां चल रही हैं, ढाई वर्ष में इसको पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed