{"_id":"67aec7e2222bab65750053fd","slug":"yo-yo-honey-singh-live-concert-in-chandigarh-on-march-23-2025-02-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Yo-Yo Honey Singh Concert: 23 मार्च को चंडीगढ़ में होगा रैपर का लाइव कन्सर्ट, वेन्यू अभी तय होना बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yo-Yo Honey Singh Concert: 23 मार्च को चंडीगढ़ में होगा रैपर का लाइव कन्सर्ट, वेन्यू अभी तय होना बाकी
Fri, 14 Feb 2025 12:47 PM IST
निवेदिता वर्मा
हरीश कोचर, संवाद, चंडीगढ़
हरीश कोचर, संवाद, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:47 PM IST
सार
रैपर हनी सिंह 22 फरवरी से 5 अप्रैल तक देश के 10 बड़े शहरों में मिलिनेयर इंडिया टूर कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। इसी कड़ी में आठवां लाइव कन्सर्ट चंडीगढ़ में होगा।
विज्ञापन
यो यो हनी सिंह
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
युवाओं के दिलों की धड़कनें बढ़ाने वाले रैपर व सिंगर यो-यो हनी सिंह 23 मार्च को चंडीगढ़ में लुंगी डांस करेंगे। वह ब्राउन रंग से लेकर डोप शॉप और लव डोज तक, जैसे सुपरहिट गाने पेश करेंगे।
विज्ञापन
मिलिनेयर इंडिया टूर कार्यक्रम के तहत आठवां लाइव कन्सर्ट
अन्य गायकों की तरह हनी सिंह भी 22 फरवरी से 5 अप्रैल तक देश के 10 बड़े शहरों में मिलिनेयर इंडिया टूर कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं जिसमें 8वां लाइव कन्सर्ट चंडीगढ़ में होगा। ऐसे में शहर को एक बार फिर से इस कन्सर्ट के चलते जाम और परेशानियों से जूझना पड़ेगा। आयोजनकर्ताओं द्वारा परमिशन के लिए आवेदन के साथ ही एनओसी लेने के लिए भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उधर, 16 फरवरी को पंचकूला के शालीमार ग्राउंड में अरिजीत सिंह का लाइव कन्सर्ट होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
करण औजला के कार्यक्रम में फैली थी अव्यवस्था
दरअसल, बीती 7 दिसंबर, 2024 को चंडीगढ़ के सेक्टर-34 मेला ग्राउंड में सबसे पहले करण औजला का लाइव कन्सर्ट हुआ था। जिसमें 15 हजार के बजाय 25 हजार से अधिक लोगों की भीड़ पहुंच गई थी। इस दौरान पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा था।14 दिसंबर को सेक्टर-34 के ही मेला ग्राउंड में पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ का कार्यक्रम हुआ। इसमें करीब 30 हजार टिकटें बुक थी जबकि कन्सर्ट देखने के लिए 40 हजार से अधिक लोगों की भीड़ पहुंची थी। इन दोनों कार्यक्रमों को लेकर पुलिस द्वारा सेक्टर-34 ही नहीं बल्कि शहर के विभिन्न प्वाइंट्स पर ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया। सड़कों पर खूब जाम लगा और लोगों को जाम में फंसकर परेशानियों का सामना करना पड़ा।
दिलजीत दोसांझ के कन्सर्ट का मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा
दिलजीत दोसांझ के लाइव कन्सर्ट का मामला जिला कोर्ट से लेकर हाईकोर्ट तक पहुंचा और मेला ग्राउंड में लाइव कन्सर्ट के दौरान हुई दिक्कतों को लेकर खूब हो-हल्ला हुआ। इसी का नतीजा हुआ कि 21 दिसंबर को शहर में कैनेडियन गायक व रैपर एपी ढिल्लों के लाइव कन्सर्ट को लेकर प्रशासन ने आयोजकों को सेक्टर-34 मेला ग्राउंड के लिए परमिशन ही नहीं दी। बल्कि उन्हें सेक्टर-25 रैली ग्राउंड में परमिशन दी गई। वहीं, अब यो-यो हनी सिंह के लाइव कन्सर्ट सेक्टर-34 मेला ग्राउंड या फिर सेक्टर-25 स्थित रैली ग्राउंड में होगा, इसका खुलासा तो परमिशन मिलने के बाद ही लग पाएगा। हालांकि इस कन्सर्ट में केवल 15 से 20 हजार लोगों के आने की उम्मीद आयोजकों द्वारा बताई गई है।यो-यो हनी सिंह के देशभर में 10 लाइव कन्सर्ट
गायक व रैपर यो-यो हनी सिंह द्वारा भी अब अन्य गायकों की तरह देशभर में लाइव कन्सर्ट शुरू किए हैं जिसका नाम मिलिनेयर इंडिया टूर रखा गया है। यह कन्सर्ट 22 फरवरी से शुरू होकर 5 अप्रैल तक चलेंगे। इस टूर में सबसे पहला लाइव परफोरमेंस कन्सर्ट 22 फरवरी को मुंबई, 28 फरवरी को लखनऊ, एक मार्च को दिल्ली, आठ मार्च को इंदौर, 14 मार्च को पुणे, 15 मार्च को अहमदाबाद, 22 मार्च को बेंगलुरु, 23 मार्च को चंडीगढ़, 29 मार्च को जयपुर और 5 अप्रैल को सबसे आखिरी कन्सर्ट कोलकात्ता में होगा।आयोजकों की सारी टिकटें बिकी, अब निजी कंपनियों द्वारा बेची जा रही
जानकारी के मुताबिक आयोजकों की ओर से हनी सिंह के लाइव परफोरमेंस कन्सर्ट की सारी टिकटें बेची जा चुकी है। लेकिन यह टिकटें सीधे जनता ने नहीं बल्कि कुछ निजी कंपनियों द्वारा सोल्ड की गई है। ऐसे में अब इन निजी फर्माें द्वारा मनमाने रेट के अनुसार इन टिकटों को बेचा जा रहा है।इस कन्सर्ट के लिए आयोजकों द्वारा सबसे आगे मुख्य स्टेज के बिलकुल राइट साइड में वीआईपी डेक बनाई गई है जबकि इसके साथ ही वीवीआईपी के लिए टेबल लाउंज बनाई गई है। जबकि स्टेज के बिलकुल सामने मिलिनेयर पिट और उसके पीछ जनरल एक्सेस बनाया गया है। वीआईपी डेक और वीवीआईपी के टेबल लाउंज के लिए सारी टिकटें बिक चुकी है। जबकि निजी कंपनियों द्वारा मिलिनेयर पिट में 6 हजार से 12 हजार रुपये और जनरल एक्सेस वाली 2500 से 5 हजार रुपये तक टिकटों को सेल किया जा रहा है।