फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Yellow alert for five days in Punjab Weather update news

Punjab Weather: गरमी से हल्की राहत, 2.2 डिग्री गिरा पारा, आने वाले पांच दिन के लिए येलो अलर्ट जारी

Fri, 10 May 2024 10:38 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 10 May 2024 10:38 AM IST
सार

पंजाब के न्यूनतम तापमान में 3.4 डिग्री की बड़ी वृद्धि दर्ज की गई, जिससे अब यह सामान्य से 3.7 डिग्री ऊपर हो गया है। सबसे अधिक 40.4 डिग्री का पारा फिरोजपुर का रहा, वहीं सबसे कम 23 डिग्री का तापमान बठिंडा का दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Yellow alert for five days in Punjab Weather update news
पंजाब में गर्मी का प्रकोप - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में गरमी से हल्की राहत मिली है। हवाएं चलने के कारण तापमान में 2.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और अब पारा सामान्य के नजदीक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए भी येलो अलर्ट जारी कर दिया है। 
विज्ञापन


इसके तहत पंजाब के 15 जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश होने की संभावना है। जिससे आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि पंजाब के न्यूनतम तापमान में 3.4 डिग्री की बड़ी वृद्धि दर्ज की गई, जिससे अब यह सामान्य से 3.7 डिग्री ऊपर हो गया है। सबसे अधिक 40.4 डिग्री का पारा फिरोजपुर का रहा, वहीं सबसे कम 23 डिग्री का तापमान बठिंडा का दर्ज किया गया। पंजाब के जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी हुआ है, उनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला व एसएएस नगर शामिल हैं।
विज्ञापन


पंजाब में तेज गरमी पड़ने के चलते जहां पिछले कुछ दिनों से विभिन्न शहरों का पारा सामान्य से तीन से चार डिग्री तक अधिक हो गया था। वहीं वीरवार को लुधियाना, पटियाला व बठिंडा का पारा सामान्य से नीचे गिर गया। अमृतसर का पारा 39.4 डिग्री, लुधियाना का 37.5 (सामान्य से 0.9 डिग्री नीचे), पटियाला का 36.5 (सामान्य से 2.1 डिग्री नीचे), पठानकोट का 38.6, बठिंडा का 39.0 (सामान्य से 1.2 डिग्री नीचे), फरीदकोट का 39.6, गुरदासपुर का 38.5, जालंधर का 38.8 डिग्री दर्ज किया गय। उधर अमृतसर का न्यूनतम पारा 26.0 (सामान्य से 5.2 डिग्री ऊपर), लुधियाना का 27.0 (सामान्य से 4.9 डिग्री अधिक), पटियााला का 25.9 (सामान्य से 2.5 डिग्री ऊपर), पठानकोट का 27.4, गुरदासपुर का 26.0, बरनाला का 26.7, फिरोजपुर का 25.3, जालंधर का 27.5 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed