फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Yamunanagar SDO waved revolver at petrol pump, arrested

Chandigarh News: यमुनानगर के एसडीओ ने पेट्रोल पंप पर लहराई रिवाल्वर, गिरफ्तार

Sun, 15 Oct 2023 01:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Yamunanagar SDO waved revolver at petrol pump, arrested
मनीमाजरा। रायपुरकलां के सामने पंप पर कार में पेट्रोल भरवाने आए एसडीओ के आगे गाड़ी लगाने पर बहस शुरू हो गई। बात बढ़ने पर एसडीओ ने अपनी गाड़ी से रिवाल्वर निकालकर हवा में लहराई। इससे पंप के कर्मचारियों और पेट्रोल-डीजल भरवाने आए लोगों के बीच हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बीते शुक्रवार की रात 10.30 बजे पंचकूला सेक्टर-10 के रहने वाले दीपक सुखेजा पंप पर अपनी स्कोडा कार में पेट्रोल भरवाने आए थे। दीपक सुखेजा यमुनानगर नगर निगम में एसडीओ हैं। इसी बीच उनकी कार के आगे किसी व्यक्ति ने अपनी कार लगा दी। यह देखकर दीपक सुखीजा ने विरोध जताया और कर्मचारियों से कहा कि मेरी गाड़ी का नंबर था तो दूसरी गाड़ी आगे कैसे लग गई। इतना कहते ही पंप के कर्मचारियों और दीपक सुखीजा के बीच बहस शुरू हो गई और झगड़ा शुरू हो गया। दीपक सुखीजा ने अपने बचाव में रिवाल्वर निकाल ली। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने भी डंडा निकाल लिया था, जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया।
विज्ञापन

इसी दौरान किसी ने मौलीजागरां थाना पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दीपक सुखीजा को गिरफ्तार कर रिवाल्वर बरामद कर ली। पुलिस ने दीपक सुखीजा के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया है। शनिवार को आरोपी दीपक सुखीजा को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। मौलीजागरां पुलिस के मुताबिक दीपक सुखेजा के पास चंडीगढ़ के लिए रिवाल्वर का लाइसेंस नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed