फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Runs rained from the bat, havoc wreaked with the ball... Chandigarh wins by 241 runs.

Chandigarh News: बल्ले से बरसे रन, गेंद से बरपा कहर... चंडीगढ़ की 241 रन से जीत

Wed, 23 Sep 2026 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Runs rained from the bat, havoc wreaked with the ball... Chandigarh wins by 241 runs.
चंडीगढ़। सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मल्टी-डे मुकाबले में चंडीगढ़ अंडर-23 टीम ने जम्मू-कश्मीर को 241 रन से करारी शिकस्त दी। चंडीगढ़ ने पहली पारी में 300 रन बनाए। इसके बाद दूसरी पारी 439 रन पर घोषित कर जम्मू-कश्मीर के सामने 497 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में जम्मू-कश्मीर की टीम दोनों पारियों में 243 और 255 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन


चंडीगढ़ की जीत में बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों का अहम योगदान रहा। पहली पारी में निखिल कुमार ने 110 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि कप्तान-विकेटकीपर आरुष भंडारी ने 73 रन बनाए। जम्मू-कश्मीर की ओर से बासित नजीर ने 121 रन की पारी खेली, लेकिन चंडीगढ़ के साहिल कुमार ने 51 रन देकर छह विकेट झटकते हुए टीम को पहली पारी में 57 रन की बढ़त दिलाई।
विज्ञापन

दूसरी पारी में राघव वर्मा ने 184 रन की शानदार पारी खेली। आरुष भंडारी ने भी 128 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जम्मू-कश्मीर के अरनव गुप्ता ने 44 और कामाक्ष शर्मा ने 39 रन बनाए। चंडीगढ़ के चेतन रेड्डू ने चार विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बल्लेबाजों ने रखी जीत की मजबूत नींव
चंडीगढ़ के बल्लेबाजों ने दोनों पारियों में शानदार प्रदर्शन किया। पहली पारी में निखिल कुमार ने 110 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि कप्तान आरुष भंडारी ने 73 रन बनाए। दूसरी पारी में राघव वर्मा ने 184 रन की बड़ी पारी खेलकर जम्मू-कश्मीर के सामने विशाल लक्ष्य रखा। आरुष भंडारी ने भी 128 रन बनाकर टीम के स्कोर को 439 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।


साहिल के छक्के से शुरू हुआ गेंदबाजों का दबदबा
चंडीगढ़ के गेंदबाजों ने भी जम्मू-कश्मीर को संभलने का मौका नहीं दिया। पहली पारी में साहिल कुमार ने 51 रन देकर छह विकेट झटके और टीम को 57 रन की बढ़त दिलाई। दूसरी पारी में चेतन रेड्डू ने चार विकेट लेकर जम्मू-कश्मीर की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। जयंत वशिष्ठ और साहिल कुमार ने दो-दो विकेट लेकर चंडीगढ़ की जीत पर मुहर लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed