{"_id":"6ab2e80cb560c39dda0a00dc","slug":"nandini-sharma-won-asian-games-gold-with-the-indian-team-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1130242-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: नंदिनी शर्मा ने भारतीय टीम के साथ जीता एशियन गेम्स का गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: नंदिनी शर्मा ने भारतीय टीम के साथ जीता एशियन गेम्स का गोल्ड
विज्ञापन
चंडीगढ़। तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साथ 2026 एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर चंडीगढ़ का मान बढ़ाया है। जापान के आइची-नागोया में मंगलवार को खेले गए फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 216 रन बनाए। जवाब में भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका की पूरी टीम को 15.4 ओवर में महज 69 रन पर समेट दिया। नंदिनी के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास है, क्योंकि वह कम समय में भारतीय टीम के साथ दूसरा बड़ा अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतने में सफल रही हैं। इससे पहले 13 सितंबर को दुबई में खेले गए एसीसी महिला एशिया कप के फाइनल में भी वह भारतीय टीम का हिस्सा थीं। भारत ने श्रीलंका को 72 रन से हराकर खिताब जीता था। टूर्नामेंट में शानदार फील्डिंग के लिए नंदिनी को बेस्ट फील्डर मेडल से सम्मानित किया गया था।
यूटी क्रिकेट एसोसिएशन (यूटीसीए) के पूर्व अध्यक्ष और बीसीसीआई की महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजय टंडन ने नंदिनी की उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह चंडीगढ़ और यूटीसीए के लिए गर्व का क्षण है। कम समय में दो बड़े अंतरराष्ट्रीय खिताब नंदिनी की मेहनत, अनुशासन और लगातार अच्छे प्रदर्शन को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने पर नंदिनी को यूटी स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट की मौजूदा कैश प्राइज पॉलिसी के तहत पुरस्कार राशि भी दी जाएगी। नंदिनी की इस उपलब्धि से चंडीगढ़ की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहचान और मजबूत हुई है।