फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   wushu national player sexual harassment case in haryana

वुशु प्लेयर यौन शोषण केस, अब कोच और एसोसिएशन सचिव पर गंभीर आरोप

Thu, 18 Jan 2018 10:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Thu, 18 Jan 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
wushu national player sexual harassment case in haryana
player sexual harassment
नेशनल वुशु खिलाड़ी के यौन शोषण मामले में बुधवार को नया मोड़ आ गया। अब केस में एसोसिएशन के सचिव और कोच पर आरोप लगे हैं। वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सचिव और वुशु संघ हरियाणा के पूर्व सचिव व आरोपी कोच ने पीड़िता को एमडीयू कैंपस में बुलाकर केस वापस लेने की धमकी दी है।
विज्ञापन


केस वापस नहीं लेने पर करियर बर्बाद करने और जान से मारने की धमकी दी है। इस संबंध में पीड़िता की शिकायत पर पीजीआई थाने में एसोसिएशन के सचिव और आरोपी कोच के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में लाखनमाजरा के एक गांव निवासी पीड़िता ने बताया कि उसने वर्ष 2015 में आरोपी कोच व वुशु संघ के सचिव जींद के जुलाना निवासी राजेश कुमार के खिलाफ महिला थाने में यौन उत्पीड़न का केस दर्ज करवाया था। इस मामले में आरोपी राजेश को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर उसके खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया गया था। मामला सुर्खियों में आने के बाद राजेश को कोच व सचिव पद से सस्पेंड कर दिया गया था। आरोपी फिलहाल जमानत पर बाहर है। यह मामला फिलहाल अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सोनिका गोयल की कोर्ट में विचाराधीन है। इस मामले में पीड़िता कोर्ट में आरोपी कोच के खिलाफ गवाही भी दे चुकी है।

इंटर कॉलेज प्रतियोगिता के दौरान बुलाकर दी धमकी

wushu national player sexual harassment case in haryana
player sexual harassment - फोटो : SELF
पीड़िता का कहना है कि वह फिलहाल शहर के एक कॉलेज में बीएससी स्पोर्ट्स साइंस में द्वितीय वर्ष की छात्रा है। 10 जनवरी 2018 को एमडीयू में आयोजित इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में उसने हिस्सा लिया था। उसी दिन पीड़िता को वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सचिव सोहेल खान और यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी कोच राजेश ने उसे एमडीयू के कैंपस में बुलाया।

पीड़िता का आरोप है कि यहां पर दोनों ने उसे धमकी दी कि यदि अगर तू केस वापस नहीं लेगी तो तेरे साथ ऐसा ही होगा और इसी तरह तेरा मुकाबला तेरे भार वर्ग से अधिक भार वर्ग के खिलाड़ी से करवाकर हरवाते रहेंगे। आरोपियों ने कहा कि तेरा करियर बिल्कुल खत्म कर देंगे। कहा कि यदि केस वापस ले लिया तो पीड़िता को इंटर यूनिवर्सिटी में भी खिलाएंगे। भविष्य में भी मदद करेंगे। साथ ही कहा कि खेलों में आजकल सब कुछ चलता रहता है।

इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता के साथ गाली गलौच करके धमकी दी कि यदि बात नहीं मानी तो उसके हाथ पैर तुड़वाकर हत्या करवा देंगे। फिर पीड़िता ने पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद पीजीआई थाने में शिकायत दी। फिलहाल पुलिस ने सोहेल खान और राजेश के खिलाफ पीड़िता को धमकी देने और छेड़छाड़ का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मामले में पीजीआई थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गरिमा ने बताया कि केस दर्र्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया जाएगा।

इस तरह की कोई घटना नहीं हुई। मामले में पहले ही गवाही हो चुकी है। इसके बाद दबाव बनाने का कोई मतलब ही नहीं बनता है। अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में खिलाड़ी हार गई थी। इस वजह से वह इस तरह के आरोप लगा रही है। आरोप बेबुनियाद है। इससे पहले खिलाड़ी ने जीत हासिल करने पर कोई आरोप नहीं लगाए। हारने के बाद खिलाड़ी आरोप लगा रही है।
- राजेश, छोटूराम स्टेडियम के वुशू कोच और जिला वुशु संघ के सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed