फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Wushu coach Kuldeep Handu received Dronacharya Award first player receive award Jammu and Kashmir

वुशु कोच कुलदीप हांडू को द्रोणाचार्य अवार्ड, पुरस्कार पाने वाले जम्मू-कश्मीर के पहले खिलाड़ी

Sun, 30 Aug 2020 01:22 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 30 Aug 2020 01:22 PM IST
विज्ञापन
Wushu coach Kuldeep Handu received Dronacharya Award first player receive award Jammu and Kashmir
द्रोणाचार्य अवार्ड पाने वाले जम्मू-कश्मीर के वुशु कोच कुलदीप हांडू। - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय खेल दिवस पर इंडिया टीम के वुशु कोच कुलदीप हांडू को द्रोणाचार्य अवार्ड मिला। वह अवार्ड हासिल करने वाले जम्मू-कश्मीर के पहले खिलाड़ी हैं। अवार्ड लेने के लिए वह शनिवार को चंडीगढ़ पहुंचे। अवार्ड मिलने के बाद उन्होंने कहा कि अवार्ड मिलना मेरे राज्य और मेरे लिए गर्व की बात है। मेरा उद्देश्य वुशु को बुलंदियों पर पहुंचाना है। वुशु देश का सबसे तेज उभरता हुआ खेल है। इस खेल में युवा अब अपना भविष्य तलाश रहे हैं। वहीं खेल मंत्रालय भी अब खुलकर सहयोग दे रहा है।

विज्ञापन


खेल मंत्रालय ने 5 वुशु के खेल एक्सिलेंसी सेंटर खोलने की भी मंजूरी दे दी है। इसमें उत्तर भारत को तीन सेंटर पटियाला, जम्मू-कश्मीर व हरियाणा मिले हैं। कुलदीप इन दिनों चीफ कोच के साथ जम्मू में पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर हैं।
विज्ञापन


चीफ कोच बनने के बाद देश ने 24 स्वर्ण समेत जीते 150 से अधिक पदक
हांडू ने बताया कि उन्हें इंडिया टीम के जूनियर टीम के कोच की जिम्मेदारी 2006 में मिल गई थी। इसके बाद से इंडिया टीम ने जूनियर स्तर पर कई खिताब जीते। 2009 में इन्हें इंडिया टीम का चीफ कोच बना दिया गया। इसके बाद से टीम ने विदेश में जीतना शुरू कर दिया। पहले भारतीय टीम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 3 या 4 पदक ही जीत पाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 3 सालों से खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करना शुरू कर दिया और 2017 से 2020 तक भारत 24 स्वर्ण पदक जीत चुका है। यही नहीं टीम साउथ एशियन गेम्स में लगातार 4 बार ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब भी जीत चुकी है। उनके कार्यकाल में टीम 24 स्वर्ण, 47 रजत व 94 कांस्य पदक जीतने में सफल हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed