{"_id":"7fbc43091c9a144257f3bb3e4990b183","slug":"writer-jerry-pinto-in-tricity","type":"story","status":"publish","title_hn":" जिंदगी को रोचक अंदाज में लिखना है साहित्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदगी को रोचक अंदाज में लिखना है साहित्य
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 09 Nov 2013 11:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहित्य आपकी रोजाना की जिंदगी का फलसफा है। जिसका निर्माण ठीक वैसे ही होता है जैसे आपके शहर के पदमश्री नेकचंद ने राक गार्डन का निर्माण किया। यह कहना है प्रसिद्ध कवि और लेखक जैरी पिंटो का।
उनको जितना बच्चे जानते हैं उतना ही बडे़ भी। जैरी पिंटो ने बालीवुड अभिनेत्री हेलन के ऊपर भी स्टोरी लिखी और उनकी यह किताब सबसे ज्यादा प्रसिद्ध हुई।
जैरी पिंटो ने बताया कि वह माहिम (माहिम) के रहने वाले हैं और उनके लेखन में माहिम झलकता है। चंडीगढ़ लिट्रेचर फेस्ट के लिए चंडीगढ़ पहुंचे जैरी पिंटो को नहीं पसंद है तो बस शांत और गंभीर रहना।
हमेशा हंसते जाना और दूसरों को खुशियां देना उनके स्वभाव में शामिल है। जैरी पिंटो ने होटल ताज में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि किताबें इंटरटेनर होनी चाहिए। ऐसी किताबें ही आपके बच्चे पढ़ेंगे।
विज्ञापन
जब बच्चों को मजा आता है तो ही उनको किताब पढ़ने की रुचि होती है। जैरी पिंटो ने कहा कि बच्चा किसी भी विषय को पढ़ता हो उस विषय को रोचक बनाया जाना चाहिए।
जैरी पिंटो इससे पहले चंडीगढ़ अपनी किताब एम एंड द बिग हूम की लांच के मौके पर सिटी आए थे। पिंटो ने कहा कि आप साहित्य लिखना चाहते हैं तो उसके लिए कहीं और नहीं जाना चाहिए।
रोजाना आपके दोस्त के साथ क्या हो रहा है...दोस्त क्या करता है, आसपास क्या हो रहा है...उसको रोचक अंदाज में लिखा जाए तो पाठकों को मजा आएगा। वास्तव में यही कल्पना की पहली सीढ़ी होती है।
पिंटो ने कहा कि कोई यदि आपकी तारीफ करता है तो आपको उसके ऊपर विश्वास नहीं करना चाहिए बल्कि कोई आपकी आलोचना करता है तो उसको ज्यादा ध्यान देना चाहिए।
पिंटो ने कहा क उनकी किताब एम एंड द बिंद हूम पूरी तरह से उनकी मां पर लिखी किताब नहीं है बल्कि इसमें कई कैरेक्टर ऐसे है जो बनते गए। लेखक का काम धीरे धीरे आगे बढ़ता है।
बच्चों की किताबों के बारे में पिंटो ने कहा कि एक अलसाए दिन में अभिभावक जब थककर टेलीविजन के सामने पहुंच जाते हैं और टीवी देखने लगते हैं तो फिर बच्चों से कैसे यह उम्मीद करते हैं कि वह पढ़ें।
कोशिश्ा यह की जानी चाहिए कि बचपन में उनके पिता ने कभी उनको किताबें खरीदने के लिए दबाव नहीं डाला। कई बार वह खुद किताबें खरीदकर लाते थे और उसके बाद उनको छुपा देते थे।
उन्होंने कहा कि बचपन में उन्होंने हेलन की कई फिल्में देखीं और फिर उनके ऊपर किताहब लिख डाली। हां, इतना जरूर है कि कोई फिल्म नहीं की।