बजरंग ने गोल्ड जीत रचा इतिहास, बनाया अनोखा रिकॉर्ड, जानकर दिल खुश हो जाएगा
दुनिया के नंबर एक पहलवान बजरंग पूनिया जॉर्जिया में तिबलिस अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीतने के साथ ही नया इतिहास रच दिया है। इस पदक के साथ पांच गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीतने वाले बजरंग इकलौते पहलवान हैं। जीत के बाद वह वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए अभ्यास करने रूस पहुंच गए हैं।
जॉर्जिया में 7-10 अगस्त तक हुए तिबलिस अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में शुक्रवार को गोल्ड जीतने के साथ ही बजरंग के नाम नया इतिहास जुड़ गया। ऑस्ट्रेलिया में अप्रैल 2018 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स से शुरू हुआ मेडल जीतने का सफर लगातार जारी है। बजरंग पूनिया ने अप्रैल 18 से अभी तक छह टूर्नामेंट खेले और इन सभी में मेडल जीते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि पांच गोल्ड मेडल हैं और एक सिल्वर।
इसे भी पढ़ सकते हैं- पहलवान बजरंग पूनिया की संगीता फौगाट संग शादी की चर्चा, अब पिता ने दे दिया बड़ा बयान
अब बजरंग वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए प्रैक्टिस करने रूस चले गए हैं। वहां कुछ दिन अभ्यास के बाद भारत लौटेंगे। बजरंग के गुरु और ओलंपिक मेडलिस्ट योगेश्वर दत्त ने उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई है। योगी ने कहा कि बजरंग से वर्ल्ड चैंपियनशिप व ओलंपिक दोनों में पदक की उम्मीद है। वहीं, बजरंग के मेडल जीतने पर परिवार के लोग काफी खुश हैं और उम्मीद जताई कि बजरंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल जीत ओलंपिक का टिकट पक्का करेगा।
इसे भी पढ़ें- खाली गई थी खाली ही लौट आई अमृतसर से लाहौर जाने वाली पंज-आब एक्सप्रेस, तनाव का असर
बजरंग का लगातार मेडल जीतने का सफर
- अप्रैल 2018 में ऑस्ट्रेलिया में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल
- अगस्त 2018 में जर्काता में हुए एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल
- अक्टूबर 2018 में हंगरी में हुई विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में रजत पदक
- अप्रैल 2019 में चीन में हुई एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल
- मई 2019 में बुलगारिया में हुए अली अलीयेव अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल
- अगस्त 2019 में जॉर्जिया में हुए तिबलिस अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल