फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bajrang Punia's Father's Big Statement On Marriage News

पहलवान बजरंग पूनिया की संगीता फौगाट संग शादी की चर्चा, अब पिता ने दे दिया बड़ा बयान

Fri, 09 Aug 2019 01:23 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 09 Aug 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
Bajrang Punia's Father's Big Statement On Marriage News
बजरंग पूनिया - फोटो : फाइल फोटो

सोशल मीडिया पर गुरुवार को दिनभर पहलवान बजरंग पूनिया और संगीता फौगाट की शादी की चर्चा रही। हालांकि, बजरंग पूनिया के पिता ने इसे सिरे से नकार दिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बजरंग की शादी के बारे किसी से कोई बात नहीं हुई है। बता दें कि 25 वर्षीय बजरंग पूनिया अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं जबकि 21 साल की पहलवान संगीता फौगाट बहनों में सबसे छोटी हैं। 
विज्ञापन


सुबह से ही सोशल मीडिया पर चर्चा रही कि जल्द ही पहलवान बजरंग पूनिया संगीता फौगाट के साथ शादी करने जा रहे हैं। जब यह खबर लोगों को पता चली तो सभी चर्चाएं करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बजरंग पूनिया का फोन भी बजने लगा। उन्होंने शादी की बात को पूरी तरह से नकार दिया। इसके बावजूद सभी इस बारे में जानकारी लेने में लगे रहे। 

बाद में जब उनके पिता बलवान पूनिया से संपर्क किया गया तो उन्होंने इसे सिरे से नकारते हुए कहा कि उनकी इस बारे में अभी तक किसी से कोई बात नहीं हुई है। अभी बजरंग अपना ध्यान सिर्फ ओलंपिक पर लगाए हुए हैं।

ओलंपिक खेलों तक तो इस बारे में उन्होंने सोचा तक नहीं है। उन्होंने बताया कि संगीता के परिजनों से उनका संपर्क तक नहीं हुआ है। ऐसे में शादी की बात कहने का औचित्य ही नहीं है। उधर, संगीता के चचेरे भाई राहुल फौगाट ने भी शादी की चर्चाओं को अफवाह बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed