फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Worship facing rural and abbot

पूजा स्थल पर ग्रामीण और महंत आमने-सामने

Tue, 16 Sep 2014 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत Updated Tue, 16 Sep 2014 12:09 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। जिले के राजा खेड़ी में पूजा स्थल की जमीन को लेकर ग्रामीण और महंत आमने-सामने खड़े हो गए हैं और दोनों ने एक दूसरे पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


महंत के लड़के की शिकायत पर चार ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने पर तनाव बढ़ गया है। ग्रामीण महंत पर धोखे से जमीन अपने बच्चों के नाम कराने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन


राजा खेड़ी गांव में ग्रामीणों और महंत के बीच 45 बीघे जमीन को लेकर कई माह से चल रहा विवाद सोमवार को गुबार बनकर फूटा। ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और महंत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण दयानंद, कुलदीप, राममेहर, शमशेर, रोशन और ओमदत्त ने बताया कि गांव में बाबा मनोहर दास रहते थे और उनकी पूरी मान्यता थी। महंत बालक नाथ बाबा मनोहर दास की सेवा करते थे और मनोहर दास का स्वर्गवास होने के बाद महंत बालक नाथ ने मंदिर को संभाल लिया। ग्रामीण यहां पर नियमित रूप से पूजा अर्चना करते थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि मान्यता है कि पूजा स्थल पर महंत ब्रह्मचारी होना चाहिए, लेकिन महंत मनोहर दास ने शादी कर ली और उनके पांच बच्चे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि महंत ने उक्त जमीन को अपने बच्चों के नाम करा लिया और वह अब इस जमीन को बेचने की योजना में है। यहीं नहीं महंत किसी को भी पूजा अर्चना नहीं करने देता।

ग्रामीणों ने बताया कि पूजा स्थल पर दो सप्ताह पहले पूजा की जानी थी। ग्रामीणों ने यहां पर टेंट लगवा दिया था। आरोप है कि महंत बालकनाथ ने ग्रामीणों द्वारा लगाए गए टेंट को उखड़वा दिया। उन्होंने पूजा में पहुंचे महात्मा लोगों के साथ भी दुर्व्यवहार किया। ग्रामीणों ने हवन यज्ञ कराने के बाद वापस चले गए और महंत ने यहां पर तोड़ फोड़ कर दी।

राजा खेड़ी गांव में 45 बीघे जमीन पूजा स्थल के नाम है। इसमें से 35 बीघे जमीन मेें खेती की जा रही है। इस समय इसमें धान की फसल खड़ी है। महंत इस जमीन का सारा पैसा अपने पास रखता है और ग्रामीणों को किसी तरह का हिसाब नहीं दिया जा रहा।

थाना शहर पुलिस के अंतर्गत किला चौकी पुलिस ने महंत के लड़के की शिकायत पर गांव के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महंत बालकनाथ के लड़के मुनि ने पुलिस को शिकायत देकर संतलाल, दयानंद, राममेहर और कुलदीप पर मारपीट व परेशान करने के आरोप लगाए। थाना पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कोर्ट में पेश किया।


राजा खेड़ी गांव में ग्रामीणों और महंत के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। महंत के लड़के ने चार ग्रामीणों के खिलाफ मारपीट व तंग करने की शिकायत दी है। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अनिल कुमार, प्रभारी, चौकी किला पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed