फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   world trade center constracted in chandigarh

सिटी ब्यूटीफुल में बनेगा कुछ ऐसा, जहां बरसेगा पैसा

Thu, 24 Oct 2013 08:32 PM IST
अमर उजाला/चंडीगढ़
अमर उजाला/चंडीगढ़ Updated Thu, 24 Oct 2013 08:32 PM IST
विज्ञापन
world trade center constracted in chandigarh

अब वर्ल्ड ट्रेड सेंटर चंडीगढ़ में बनेगा। यह कहना है वर्ल्ड ट्रेड सेंटर एसोसिएशन न्यूयार्क के सीईओ एरिक ढल का।

विज्ञापन


अभी यह नहीं स्पष्ट है कि चंडीगढ़ आसपास में इसकी लोकेशन क्या होगी।

न्यूयार्क, दुबई, शिकागो, एमेस्टरडम और तीन सौ बीस दूसरे ग्लोबल नेटवर्क के बाद चंडीगढ़ में स्टेट आफ आर्ट ग्रेड ए प्लस सुविधाएं होंगी। जिसमें आफिस स्पेस, आडीटोरियम, कांफ्रेंस सुविधा, आडीटोरियम, रिटेल और एक्जिबिशन एरिया होंगी।

ढल ने यह घोषणा इंडस्ट्री के साथ एक मुलाकात में की। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड ट्रेड सेंटर चंडीगढ़ को स्पायर के सहयोग से किया जाएगा। स्पायर दिल्ली एनसीआर में एल लीडिंग इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी है जो कि आईएफएम के साथ है।
विज्ञापन


डब्लूटीसी चंडीगढ़ पंजाब में एमएसएमई के साथ काम कर रहा है। वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के लिए वेंचर एक्सेलेटर सेंटर है जो कि स्टेट के लिए लार्ज सेटअप है। पीएचडी चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीके सहयोग से इसका आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएचडी चैंबर आफ कामर्स चंडीगढ़ के रीजनल डायरेक्टर दलीप शर्मा ने कहा कि इस कदम से चंडीगढ़ में ट्रेड और बिजनेस को प्रमोशन मिलेगा। उन्होंने कहा कि पीएचडी चैंबर इकोनामिक सुविधाएं बढ़ा रहा है।

पंजाब में इसी दिशा में इनवेस्टमेंट प्रमोशन समिट का आयोजन 9 और दस दिसंबर को होगा। दो दिवसीय इस इवेंट में दो हजार से ज्यादा कंपनियां और रिप्रेजेंटेटिव आएंगे।


स्पायर के एक अधिकारी ने कहा कि हमारी एसोसिएशन डब्लूटीसीए के साथ मिलकर नार्थ में डब्लूटीसी नेटवर्क तैयार कर रही है। चंडीगढ़ को टीयर-2 सिटी से कनेक्ट किया जाएगा। जिसमें अमृतसर, लुधियाना, जालंधर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed