फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   world's first herbal forest will develop in morni, panchkula

बड़ी घोषणाः विश्व का पहला हर्बल फॉरेस्ट यहां बनेगा

Mon, 27 Apr 2015 10:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला/ मोरनी
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला/ मोरनी Updated Mon, 27 Apr 2015 10:51 AM IST
विज्ञापन
world's first herbal forest will develop in morni, panchkula

25 हजार जड़ी बूटियों की प्रजातियों से 100 एकड़ में विश्व का पहला हर्बल फॉरेस्ट मोरनी की पहाड़ियों में बनेगा। इसकी घोषणा प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने की। विज ने कालका विधायक लतिका शर्मा के साथ रविवार को इस इलाके की समीक्षा की।

विज्ञापन


थापली में हुई बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने इस परियोजना पर विस्तार से चर्चा की। ये परियोजना राज्य में हर्बल पौधों को प्रोत्साहन देने और चिकित्सीय पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से लाई जा रही है। ये वन विदेशी पर्यटकों, शोधकर्ताओं और बुद्धिजीवियों को अपनी ओर आकर्षित करेगा।
विज्ञापन


परियोजना चरणबद्ध तरीक से लागू की जाएगी। इसके लिए 100 करोड़ रुपये के बजट का आंकलन किया गया है। अनिल विज ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए योग गुरु बाबा रामदेव और उनके सहयोगी आचार्य बालकृष्ण की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, विधायक लतिका शर्मा ने बताया कि इस जंगल में अलग-अलग रोगों और हर्बल इलाज की थीम पर आधारित विशेष बाग बनाए जाएंगे। विशेष प्रबंधों से पौधे प्राप्त किए जाएंगे और मोटर पावर द्वारा सिंचाई से नर्सरी तैयार की जाएगी।


हरियाणा के प्रधान मुख्य वन संरक्षक की ओर से गठित टीम पहले ही मोरनी हिल्स के कई इलाकों का सर्वेक्षण कर चुकी है। यहां जौनपुर, चपलाना बीट फॉरेस्ट में 100 एकड़ भूमि चिह्नित कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed