{"_id":"574c55ae4f1c1b7a2810965f","slug":"world-no-tobacco-day-warning-on-tobacco-products-punjab-state-strictly-enforced","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड नो टोबैको डे ः पंजाब में सख्ती से लागू होगी तंबाकू उत्पादों पर चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्ल्ड नो टोबैको डे ः पंजाब में सख्ती से लागू होगी तंबाकू उत्पादों पर चेतावनी
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
Updated Mon, 30 May 2016 08:31 PM IST
विज्ञापन
तंबाकू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के सेहत मंत्री सुरजीत ज्याणी ने कहा है कि तंबाकू उत्पादों पर वैधानिक चेतावनी को सख्ती से लागू करवाया जाएगा। वर्ल्ड नो टोबैको डे पर सात दिन तक राज्य भर में विशेष मुहिम चलाई गई।
सिगरेट एंड अदर टोबैको प्रोडक्ट्स एक्ट की धाराओं केतहत चालान काटे गए। प्रमुख सचिव विन्नी महाजन ने कहा कि लोगों को तंबाकू के खतरों के प्रति आगाह करने को केंद्रीय सेहत मंत्रालय ने अक्तूबर 2015 में नोटिफिकेशन जारी किया था।
इसके तहत तंबाकू उत्पादों के 85 प्रतिशत हिस्से पर वैधानिक चेतावनी देना जरूरी कर दिया गया है। इस तरह से बिना लागत के लोगों को तंबाकू के खतरों के बारे में आगाह किया जा सकता है। अनपढ़ व्यक्तियों को भी जागरूक किया जा सकता है।
विज्ञापन
इससे तंबाकू का सेवन करने वालों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। पीजीआई चंडीगढ़ की ओर से पंजाब में की स्टडी केमुताबिक 90 प्रतिशत तंबाकू का सेवन करने वालों ने चेतावनी को देखा। उनमें से 60 प्रतिशत ने चेतावनी देखने के बाद सिगरेट छोड़ने के बारे में सोचा।
कमिश्नर एफडीए हुसन लाल ने बताया कि विशेष मुहिम केतहत मानसा में ई-सिगरेट सीज की गईं। फूड सेफ्टी अफसरों और ड्रग इंस्पेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि सुगंधित तंबाकू और ई-सिगरेट पर पाबंदी यकीनी बनाएं।