{"_id":"5de92c918ebc3e54d0320437","slug":"world-kabaddi-cup-india-defeated-australia-and-usa-defeated-kenya","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व कबड्डी कप: क्वार्टर फाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका ने कीनिया को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व कबड्डी कप: क्वार्टर फाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका ने कीनिया को हराया
Thu, 05 Dec 2019 09:44 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 05 Dec 2019 09:44 PM IST
विज्ञापन
विश्व कबड्डी कप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल स्टेडियम में गुरुवार को विश्व कबड्डी कप के दो क्वार्टर फाइनल मैच खेल गए। इसमें भारत ने ऑस्ट्रेलिया और यूएसए ने कीनिया को मात दी। पहला मैच यूएसए और कीनिया के बीच खेला गया। इसमें यूएसए ने कीनिया को 19 अंक से हराया। दूसरे मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 14 अंकों से हराकर जीत दर्ज की। विश्व कबड्डी कप का सेमीफाइनल शुक्रवार को पटियाला में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का फाइनल डेरा बाबा नानक में दस दिसंबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन
यूएसए और कीनिया के बीच मुकाबले के आखिर में कीनिया के 29 वर्षीय खिलाड़ी जुनमा को रेड के दौरान गंभीर चोट लगी। उन्हें तुरंत प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया। खेल मैदान में तैनात डॉक्टर धीरज गर्ग के अनुसार जुनमा को स्पाइन इंजरी होने के कारण रीढ़ की हड्डी में चोट आई है। ऐसे में उनका हाथ या पांव कभी भी रुक सकता है। डॉक्टर गर्ग ने बताया कि इस चोट की वजह से खिलाड़ी जिंदगी भर खेल से दूर हो सकता है। चोटिल खिलाड़ी का उपचार इस समय शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
यूएसए का गीत्ता जब कीनिया के पाले में रेड करने गया था तो जुनमा ने उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन इसी बीच दोनों खिलाड़ी मैदान में गिर गए। इसके बाद गीत्ता तो अपने पाले में लौट गया लेकिन जुनमा से उठा नहीं गया। मैदान में तैनात डॉक्टरों की टीम ने उसे तुरंत प्राथमिक उपचार दिया और प्राइवेट अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन