फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   World Food Festival starts in Amritsar

अमृतसर में विश्व फूड फेस्टिवल और विरासती रसोई सम्मेलन शुरू, नवजोत सिंह सिद्धू भी पहुंचे

Sat, 13 Oct 2018 08:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Updated Sat, 13 Oct 2018 08:56 AM IST
विज्ञापन
World Food Festival starts in Amritsar
विश्व फूड फेस्टिवल

अमृतसर में विश्व फूड फेस्टिवल और विरासती रसोई सम्मेलन की शुरुआत करते हुए स्थानीय निकाय और पर्यटन मंत्री पंजाब नवजोत सिंह सिद्धू ने विश्व के महान बावर्चियों को न्योता दिया कि वह होटल और पर्यटन उद्योग की जरूरतें पूरी करने के लिए पंजाब में ‘इंडियन कुलीनरी इंस्टीट्यूट’ खोलें। इसके लिए पंजाब सरकार उनको जगह के साथ-साथ हर तरह का सहयोग देगी। 

विज्ञापन


सिद्धू ने कहा कि आज हमारे बच्चे विश्व स्तर की पढ़ाई करने के लिए 30 -30 लाख रुपये लगाकर विदेश जा रहे हैं, जिससे हमारा पैसा बाहर जा रहा है, वहीं हमारे बेशकीमती मानवीय संसाधन भी विदेश जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा इंस्टीट्यूट अमृतसर या मोहाली में बनता है, तो शिक्षा के साथ-साथ हमारी पीढ़ी के लिए रोजगार के मौके पैदा होंगे और विदेशों से भी विद्यार्थी पढ़ने के लिए हमारे पास आएंगे।
विज्ञापन


विरासती इमारतें हमारी शान का प्रतीक : सिद्धू
इस मौके पर उन्होंने किला गोबिंदगढ़ के नवीनीकरण के संबंध में चल रहे काम के लिए 15 करोड़ रुपये की आखिरी किश्त जारी करने का ऐलान करते हुए कहा कि यह विरासती इमारतें हमारी शान का प्रतीक हैं और इनको संभालना हमारा फर्ज है। उन्होंने बताया कि टाऊन हाल में अंतरराष्ट्रीय फूड स्ट्रीट बनाने के लिए सरकार की ओर से करीब पौने 11 करोड़ का टेंडर जारी कर दिया गया है। 31 मार्च, 2020 तक वहां फूड स्ट्रीट चालू कर देंगे। इस स्ट्रीट में 16 फूड कोर्ट, 2 बड़े रेस्टोरेंट, कैफेटेरिया, 5 आर्ट और क्राफ्ट की दुकानें, प्रदर्शनी हॉल और कान्फ्रेंस रूम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोजन केवल ख़ुराक और स्वाद नहीं, बल्कि बड़ा उद्योग
‘द वर्ल्ड कल्चर क्लीनरी हेरिटेज कमेटी’ की ओर से फूड फेस्टिवल के लिए अमृतसर का चयन करने पर धन्यवाद करते हुए सिद्धू ने कहा कि आज भोजन केवल ख़ुराक और स्वाद नहीं, बल्कि बड़ा उद्योग है, जिसमें करोड़ों लोग रोजगार कर रहे हैं। इस मौके पर विश्व सेफ एसोसिएशन के चेयरमैन थोमस गुगलर ने कहा कि ऐसे सम्मेलन विरासती भोजन और संस्कृति को संभालने का प्रयास हैं। 


प्रसिद्ध बावर्ची मनजीत गिल ने इस सम्मेलन के लिए जिला प्रशासन और पंजाब सरकार की तरफ से मिले सहयोग के लिए विशेष तौर पर धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि डिप्टी कमिश्नर कमलदीप सिंह संघा के सहयोग के बिना हमारे लिए यह सम्मेलन असंभव था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed