वर्ल्ड कप विजेता कप्तान का हुआ शानदार स्वागत, मोहाली से निकाला रोड शो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूनियर हॉकी विश्वकप भारत की झोली में डालने वाले भारतीय जूनियर हॉकी टीम के कप्तान हरजीत सिंह तुली का शहर पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ।
इस दौरान मोहाली से गांव निहोलका तक रोड शो निकाला गया और पूरे इलाके में उनका स्वागत किया गया।
विश्वकप जीतने के बाद पहली बार अपने गांव निहोलका में पहुंचने से पहले हरजीत सिंह तुली को मोहाली के राष्ट्रीय हवाई अड्डे से खुली छत वाली कार में लाया गया।
मोहाली से गांव निहोलका तक रोड शो निकाला गया
इसी दौरान तुली ने मोरिंडा रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब में अपने माता-पिता के साथ माथा टेका। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान प्रिंसिपल स्वर्ण सिंह के नेतृत्व में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से कप्तान हरजीत सिंह तुली तथा और उनके माता-पिता को सम्मानित किया गया।
इसके बाद तुली का काफिला शहर में लाया गया। जहां पर पार्षद और समाज सेवी बहादुर सिंह ओके, हैप्पी धीमान, कांग्रेसी नेता जैलदार सतविंदर सिंह चैडिया, बसपा नेता रजिंदर सिंह ननहेडीया, पूर्व प्रधान जसविंदर सिंह गोल्डी सहित कई लोगों ने काफिले का स्वागत किया और तुली को सम्मानित किया।
शहर में चक्कर लगाने के बाद तुली को गांव निहोलका ले जाया गया। जहां पर तुली का गांव और क्षेत्र वासियों द्वारा गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया।