फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   World Cup and Mahabharat in Karnal

कर्ण नगरी में वर्ल्ड कप और महाभारत एक साथ

Sat, 28 Feb 2015 03:40 PM IST
उमेश भार्गव/अमर उजाला, करनाल
उमेश भार्गव/अमर उजाला, करनाल Updated Sat, 28 Feb 2015 03:40 PM IST
विज्ञापन
World Cup and Mahabharat in Karnal

महाभारत व रामायण के पात्रों के साथ क्रिकेट टीम के स्टार एक साथ कर्णनगरी में एक ही मैदान पर। लेकिन सभी एक दूजे के प्रतिद्वंद्वी। हर किसी में जीत की होड़। जब करनाल में एक ही मैदान पर सभी एक साथ उतरे तो दर्शकों की आंखें उनकी आभा देखकर चौंधिया गईं। कहीं युवराज तो कहीं विराट का बोलबाला।

विज्ञापन


कहीं भीम और अर्जुन की टक्कर। तो कहीं बाली का बल। जी हां कुछ ऐसा ही माहौल शुक्रवार को एनडीआरआई में चल रहे पशु मेले के दौरान दिखा। प्रतियोगिता में ज्यादातर झोटों के नाम क्रिकेट जगत से जुड़े खिलाड़ियों व महाभारत के पात्रों से जुड़े हुए थे।
विज्ञापन


विराट, युवराज, धोनी, भीष्म, अर्जुन, भीम, बली, पवन, गोलू, भोलू, हीरा, मोती, सुल्तान, सम्राट नाम के झोटे जब एनडीआरआई के मैदान पर एक साथ अपनी प्रतियोगिताओं में उतरे तो उनकी आभा और शारीरिक सौष्ठव को देखने वालों को एनडीआरआई में हुजूम उमड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन झोटों को देखने के लिए दर्शकों के उत्साह का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आयोजकों को दर्शकों की भीड़ को संभालने के लिए पुलिस बल तक को मौके पर बुलाना पड़ा। क्या ट्रैक्टर, क्या ट्रॉली सब-कुछ दर्शकों से खचाखच भरा था, जिसे जहां से भी इस प्रतियोगिता को देखने का मौका मिला वह वहीं से खड़ा हो गया। कड़ी धूप के बीच घंटों खड़े लोगों का शरीर पसीने से तर हो चुका था, लेकिन अंतिम क्षणों तक क्रिकेट के मैदान की तरह यहां पर भी दर्शकों का तांता तोड़ने से भी नहीं टूटा।

अर्जुन ने साधा जीत पर निशाना, लेकिन विराट बोल्ड
छह दांत वाली झोटों की प्रतियोगिता में अर्जुन ने गोल्ड मेडल पर निशाना साधा, लेकिन प्रतियोगिता में गांव सालवन का विराट अपना जलवा नहीं बिखेर पाया और डिस्क्वालिफाई होने के उसे क्लीन बोल्ड होकर मैदान से वापस लौटना पड़ा।

हालांकि, विराट के भाई बिल्लू ने खीरे में दूसरा स्थान प्राप्त कर अपने भाई की इस कमी को खलने नहीं दिया। डेढ़ साल के बिल्लू ने अभी एक माह पहले ही दूध पीना छोड़ा था। पंजाब के बली के नाम से मैदान में आया झोटा इस बार 6 दांत वाली प्रतियोगिता में अर्जुन को मात नहीं दे पाया।


झोटों संग फोटो खिंचवाने की दिखी होड़

इस दौरान इन झोटों के साथ सेल्फी व फेसबुक पर फोटो डालने के लिए मोबाइल फोन से फोटो लेने की होड़ युवा वर्ग में विशेष तौर पर देखने को मिली। जब टीम ने इन युवाओं से बात की तो उन्होंने झट से जवाब दिया कि भाई फेसबुक पर अपलोड करनी है। हाथी जैसे जो दिखते हैं यह झोटे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed