{"_id":"6070b8358ebc3ee651746023","slug":"work-of-haryana-legislative-assembly-high-court-and-pgi-stalled-chandigarh-news-pkl409859099","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा विधानसभा, हाईकोर्ट और पीजीआई का काम ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा विधानसभा, हाईकोर्ट और पीजीआई का काम ठप
विज्ञापन
चंडीगढ़। बीएसएनएल की केबल चोरी होने से हरियाणा विधानसभा, हाईकोर्ट, पीजीआई के अलावा आसपास के क्षेत्रों में काम ठप हो गया है। चोरों ने वीरवार की बीएसएनएल के साढ़े ग्यारह लाख रुपये कीमत के करीब 16 क्विंटल कॉपर केबल जेसीबी मशीन से खुदाई करने के बाद ट्रैक्टर पर लादकर ले गए। केबल के चोरी होने से इन संस्थानों में इंटरनेट से होने वाले सभी काम प्रभावित होंगे।
कॉपर केबल चोरी होने के कारण विधानसभा और हाईकोर्ट और पीजीआई की लीज लाइन बंद हो गई है। इस कारण इंटरनेट से संबंधित सभी काम बंद हैं। दोबारा काम शुरू होने में मंगलवार तक का समय लग सकता है।
केबल के चोरी होने से सेक्टर-10, 11 और गांव कांसल के करीब एक हजार कनेक्शन प्रभावित हुए हैं। यह चोरी तब हुई है, जब कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण शहर में रात्रि कर्फ्यू लगा है। हैरान कर देने वाली बात है कि रात्रि कर्फ्यू में भी चोरों ने चकमा दे दिया। चोरों की हिम्मत इतनी है कि पुलिस की गश्त में भी जेसीबी से खुदाई करके और ट्रैक्टर पर लादकर एक हजार मीटर कॉपर केबल चुराने में सफल हो गए। जहां चोरी हुई, वह बहुत ही वीवीआईपी एरिया है।
विज्ञापन
सेक्टर-चार टेलिफोन एक्सचेंज के पीछे और सेक्टर-10 के पेट्रोल पंप के सामने बीएसएनएल के एसडीओ डीके सिंह ने बताया कि इन दो जगहों से जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर की सहायता से चोरी की गई है। इस संबंध में सेक्टर-तीन थाना पुलिस को शिकायत दी गई है। अभी तक पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है। एफआईआर के लिए शनिवार को थाने में बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि सेक्टर-4 से 800 पेयर की 400 मीटर और सेक्टर-10 से 800 पेयर की 200 मीटर कॉपर केबल चुरा ले गए हैं। इसके अलावा मिनी सचिवालय के पीछे से भी केबल चोरी हुई है।