{"_id":"6941c04f51f3f0fab501828e","slug":"work-has-begun-on-new-roundabouts-and-t-junctions-which-will-help-alleviate-traffic-congestion-in-the-future-chandigarh-news-c-71-1-spkl1025-136892-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मोहाली में 17.71 करोड़ से नए राउंड अबाउट व टी-जंक्शनों का काम शुरू, आने वाले समय में जाम से मिलेगा छुटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मोहाली में 17.71 करोड़ से नए राउंड अबाउट व टी-जंक्शनों का काम शुरू, आने वाले समय में जाम से मिलेगा छुटकारा
विज्ञापन
मोहाली। विकास को गति देने के लिए मंगलवार को 17.71 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए राउंड अबाउट और टी-जंक्शनों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इसकी शुरुआत गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना के सामने प्रस्तावित नए चौराहे से की गई। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की मौजूदगी में अरदास कर कार्य आरंभ किया गया। विधायक कुलवंत सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना के सामने बनने वाले राउंड अबाउट के साथ-साथ सेक्टर 78/79 जंक्शन और सीपी-67 मॉल के पास नया जंक्शन बनाया जाएगा।
वहीं, एयरपोर्ट रोड पर आईसर-टी पॉइंट (जो 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है), चीमा बॉयलर चौक टी-पॉइंट और क्वार्क सिटी जंक्शन को अपग्रेड किया जाएगा। इन सभी कार्यों का जिम्मा मेसर्स ग्रिफ्टकॉन इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को दिया गया है। तय समय सीमा के अनुसार अक्टूबर 2026 तक इन्हें पूरा कर जनता को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब तक मोहाली में पांच राउंड अबाउट बन चुके हैं और नए प्रोजेक्ट पूरे होने से यातायात और अधिक सुचारू होगा। निर्माण के दौरान ट्रैफिक प्रभावित न हो, इस पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस मौके पर गमाडा के चीफ इंजीनियर अजय गर्ग, एसई परमिंदर सिंह और एक्सईएन सुखविंदर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
गुरुद्वारा सिंह शहीदां, सोहाना की प्रबंधक कमेटी की ओर से गुरद्वारा साहिब के सामने बन रहे नए चौराहे का नाम अमर शहीद जत्थेदार बाबा हनुमान सिंह जी के नाम पर रखने की मांग की। जिस पर विधायक कुलवंत सिंह ने भरोसा दिलाया कि वह इस संबंध में सरकार से बात कर चौराहे का नामकरण अमर शहीद जत्थेदार बाबा हनुमान सिंह जी के नाम पर करवाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।