फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Wooden bridge collapses on Ravi river in Gurdaspur

अचानक टूट गया रावी नदी पर बना पुल, आर्मी की गाड़ी लटकी...दो जवान बाल-बाल बचे

Tue, 18 Jun 2019 09:19 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 18 Jun 2019 09:19 PM IST
विज्ञापन
Wooden bridge collapses on Ravi river in Gurdaspur
नदी में लटका गाड़ी का अगल हिस्सा - फोटो : अमर उजाला

पंजाब के गुरदासपुर में भारत-पाक सीमा के नजदीक रावी नदी को पार करते हुए लकड़ी का पुल टूट गया। अचानक पुल के टूटने से सेना की गाड़ी नदी में आधी लटक गई। गाड़ी में सवार दो जवानों ने बड़ी मुश्किल से अपने आपको बचाया। 

विज्ञापन


मंगलवार को गुरदासपुर में बॉर्डर पर जा रहे सैनिकों की गाड़ी रावी नदी पर बने लकड़ी के पुल से गुजर रही थी, तभी अचानक पुल टूट गया। पुल टूटने से गाड़ी का आधा हिस्सा रावी नदी में लटक गया। गाड़ी में सवार दो सैनिकों ने पानी में कूद कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


वहीं आवाज सुनकर आसपास के लोग सैनिकों की मदद के लिए दौड़ पड़े। बता दें कि गुरदासपुर से 13 किलोमीटर की दूरी पर मकोड़ा पत्तन पुल बना हुआ है। इससे रावी नदी को पार कर भारतीय सैनिक पाकिस्तान पर नजर रखते हैं। एसएचओ बलजीत कौर के अनुसार गाड़ी में दो सैनिक रसद लेकर जा रहे थे। आवाज सुनकर आसपास के लोग सैनिकों की मदद के लिए दौड़े आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजादी के बाद से रावी नदी के दूसरी तरफ रहने वाले लोग पुल के निर्माण कार्य को लेकर आवाज बुलंद करते आए हैं लेकिन अभी तक सरकारों का ध्यान इस समस्या की ओर नहीं पहुंचा है। जब कभी रावी नदी में पानी उफान पर होता है तो नदी के दूसरी तरफ बसे आठ गांवों का भारत से संपर्क टूट जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed