फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   women soldier troop Salute first time in rajpath

#RepublicDay: दिल्ली में राजपथ पर पहली बार सलामी देंगी महिलाएं, मेजर खूशबू करेंगी नेतृत्व

Sat, 26 Jan 2019 08:54 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 26 Jan 2019 08:54 AM IST
विज्ञापन
women soldier troop Salute first time in rajpath
मेजर खुशबू कंवर

राजपथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में पहली बार असम राइफल्स का महिला सैनिक दस्ता सलामी देगा। पहली बार गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल 148 सदस्यीय दल का नेतृत्व भिवानी की मेजर खुशबू कंवर करेंगी। इसको लेकर मेजर खुशबू कंवर उत्साहित हैं और उन्हें गणतंत्र दिवस समारोह का इंतजार है। इसके लिए पांच महीने से रोज 7-8 घंटे का अभ्यास किया जा रहा है। 

विज्ञापन


मणिपुर के उखरुल में मेजर के पद पर तैनात खुशबू कंवर का जन्म जयपुर में हुआ। अप्रैल 2012 में उन्हें सेना में कमीशन प्राप्त हुआ। अप्रैल 2013 में उनकी शादी भिवानी के गांव इंदीवाली निवासी मेजर राहुल तंवर से हुई। मेजर राहुल तंवर को 2010 में सेना में कमीशन प्राप्त हुआ। 2018 में खुशबू कंवर मेजर बनीं। उनके ससुर कैप्टन महेंद्र सिंह तंवर भी सेना से रिटायर्ड है। उनकी सास सुषमा तंवर समाजसेविका हैं। उन्हें ढाई साल की एक बेटी भी है। 

विज्ञापन

पांच महीने की मेहनत का परिणाम दिखेगा आज 

पहली बार राजपथ परेड में शामिल असम राइफल्स की 148 सदस्यीय दल में दो ऑफिसर, जिनमें मेजर खुशबू कंवर के अलावा कैप्टन रूचि, दो जेसीओ और 144 महिला सैनिक शामिल हैं। इनका नेतृत्व मेजर खुशबू करेंगी। पांच महीने से यह 148 सदस्यीय दल अभ्यास में जुटा है। बतौर मेजर खुशबू दल ने तीन महीने नागालैंड स्थित असम राइफल्स ट्रेनिंग सेंटर सुखोवी में अभ्यास किया। अब दो महीने से दिल्ली में अभ्यास चल रहा है। हर रोज पूरी टीम 7-8 घंटे अभ्यास कर रही है। 

परिजन भी हैं उत्साहित 
मेजर खुशबू के ससुर कैप्टन महेंद्र सिंह, सास समाजसेविका सुषमा तंवर भी बहु को राजपथ पर असम राइफल्स की महिला टीम का नेतृत्व करते हुए देखने के प्रति रोमांचित हैं। गांव की बेटियां भी गणतंत्र दिवस समारोह को लाइव देखने के लिए उत्साहित हैं।

राजपथ पर राष्ट्रपति को सलामी देने के लिए हूं रोमांचित 
अमर उजाला से बातचीत में मेजर खुशबू कंवर ने बताया कि राजपथ पर राष्ट्रपति को सलामी देने के लिए उत्साहित हूं। हमारी पूरी टीम इसके लिए रोमांचित हैं। समारोह में असम राइफल्स की महिला दस्ते का नेतृत्व करने मेरे लिए गर्व की बात है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed