{"_id":"5e45b7708ebc3ee5f857cc56","slug":"women-s-congress-expressed-opposition-in-sector-25-against-inflation-chandigarh-news-pkl366384446","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस ने सेक्टर 25 में जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस ने सेक्टर 25 में जताया विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। रसोई गैस की कीमत में बढ़ोतरी के विरोध में चंडीगढ़ महिला कांग्रेस ने वीरवार को सेक्टर 25 में प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस ने गैस सिलिंडर लेकर और लकड़ी जलाकर चूल्हे पर रोटी बनाकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में काफी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की अध्यक्षा दीप असधिर दुबे ने कहा कि नारों और वादों के साथ बनी केंद्र की बीजेपी सरकार ने गरीब के मुंह से निवाला छीन लिया है।
उन्होंने कहा कि महंगाई को कम करने का वादा करके बनी मोदी सरकार ने देश की जनता के साथ झूठ बोला है। हाल ही में केंद्र में बीजेपी सरकार ने दो महीने के अंदर ही एलपीजी सिलिंडर के दाम एकदम से बढ़ा दिए हैं। सब्जियों से लेकर दालों, लहसुन, प्याज, अदरक आदि सब्जियों के दाम बेकाबू हो गए हैं। मोदी सरकार की गलत नीतियों से आज सिलिंडर के दाम गरीब के वश से बाहर हो चुके हैं। कांग्रेस के कार्यकाल में मामूली दाम बढ़ने पर गले में प्याज व सब्जियों की माला व सिर पर सिलिंडर रखकर महंगाई का विरोध करने वाले बीजेपी के नेता आज जवाब देने की बजाय चुप्पी साध बैठे हैं। शहर में पानी के बिल चार गुना, बिजली के दाम, पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं।
चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ने लिखा पीएम को पत्र
महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा असधिर दुबे ने बढ़ती हुई महंगाई को लेकर वीरवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है। इसमें लिखा है कि आपने तो नारा दिया थे कि अब नहीं सहेंगे महंगाई की मार पर अब उसके विपरीत काम कर रहे हैं। यूपीए सरकार के शासन के दौरान गुजरात में आप ने कई बार रसोई की गैस की बढ़ते हुए दामों पर उनकी निंदा की थी पर अब आपने 1 जनवरी 2020 को 19 रुपये और 12 फरवरी को 144 रुपये एलपीजी गैस सिलिंर के दाम बढ़ा दिए। चंडीगढ़ की महिलाएं जानना चाहती हैं कि क्या यह देश का विकास के नाम पर महिलाओं को धोखा मिला है।