फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   women protest against wine shop

शराब ठेकों के विरोध में उतरीं महिलाएं

Mon, 02 Jun 2014 12:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 02 Jun 2014 12:07 PM IST
विज्ञापन
women protest against wine shop

शहर में कई जगह खुले नए ठेकों के विरोध में प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। सेक्टर-23सी की मार्केट में रविवार को मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने रिहायशी इलाकों में रहने वाली महिलाओं के साथ विरोध-प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश महाजन के अनुसार जिस जगह पर शराब का ठेका खुला है, वहां से सनातन धर्म मंदिर 50 गज की दूरी पर है। वहीं उसकी पिछली तरफ प्राइमरी स्कूल है।

विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी कि इसके बाद भी अगर ठेका बंद नहीं हुआ तो पूरी मार्केट को बंद करके प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में प्रदीप कुमार, सुनील भारद्वाज के अलावा अन्य दुकानदारों ने भी भाग लिया। सेक्टर-40 की मार्केट में भी शुक्रवार और शनिवार को महिला व्यापारियों ने प्रदर्शन कर ठेका बंद करवाया था।
विज्ञापन


दड़वा में भी विरोध
गांव दड़वा में रिहायसी इलाके में शराब के ठेके खोले जाने के विरोध में गांव की महिलाएं आगे आई हैं। महिलाओं का कहना है कि प्रशासन स्कूल और अस्पताल खोलने के बजाय ठेका खोल रही है यह गांव के लिए ठीक नहीं है। गांव की रिहायसी इलाके में पहली बार शराब का ठेका खोला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं में दर्शना देवी, शशि कला, अंजू, ममता, गुरदेव कौर, जगबीर कौर सहित अन्य महिलाओं का कहना है कि इस ठेके के कारण महिलाओं को अपने घरों से निकलना मुश्किल हो जाएगा।

ठेके के पास मछली और मीट की दुकाने सज गई हैं। लोग शराब पीकर गालियां निकालते हैं। गांव के सरपंच गुरप्रीत सिह हैप्पी का कहना है कि महिलाओं के साथ हैं। ठेका किसी भी हालत में नहीं खुलना चाहिए।


सरपचों की को आर्डिनेशन कमेटी के प्रधान और गांव खुड्डा अलीशेर के सरपंच डॉ हुकुमचंद का कहना है कि किसी भी हालत में रिहायसी इलके में ठेका नहीं खोलने देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed