फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   women exploitation based nukkad natak in sector 17 plaza chandigarh

प्लाजा में स्टूडेंट्स बोले, आखिर महिलाओं के साथ ‘यह क्यूं होता है’

Fri, 14 Oct 2016 09:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 14 Oct 2016 09:03 PM IST
विज्ञापन
women exploitation based nukkad natak in sector 17 plaza chandigarh
प्लाजा में नुक्कड़ नाटक
चंडीगढ़ प्लाजा में मोहाली के लर्निंग पाथ्स स्कूल के थिएटर ग्रुप स्पॉटलाइट के स्टूडेंट्स ने शुक्रवार को ‘यह क्यूं होता है’ नुक्कड़ नाटक पेश किया। नाटक में महिलाओं के लिए समान नागरिक, आर्थिक और सामाजिक अधिकारों की स्थापना और बचाव का संदेश दिया गया। नाटक का निर्देशन नेशनल थिएटर आर्टिस्ट सिद्धार्थ कौशल ने किया।
विज्ञापन


नुक्कड़ नाटक को दो अलग अलग पर एक समान दृश्यों के साथ मंचित किया गया। पहले हिस्से में एक छोटी लड़की को दिखाया गया जो कि एक शैतान की चंगुल में फंस जाती है और उसकी मां  सुरक्षा के लिए उस शैतान से लड़ाई लड़ती है। नाटक में उन युवाओं को भी दिखाया गया जो लड़कियों और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करते हैं और अपने आप को बहादुर समझते हैं।
विज्ञापन


नाटक में उन लोगों पर भी व्यंग्य कसा गया जो चुपचाप वहां खड़े होकर तमाशा देखते रहते हैं। 40 मिनट की अवधि वाले इस नुक्कड़ नाटक को 10 से 12 साल के स्टूडेंट्स ने खेला।  रयान और गुरजा ने वहां मौजूद लोगों की काफी तालियां बटोरी। सिद्धार्थ कौशल राष्ट्रीय स्तर के थिएटर कलाकार हैं।वह पिछले 8 सालों से थिएटर कर रहे हैं। वह पूरे देश में अपने अभिनय का प्रदर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने साउथ इंडियन एसोसिएशन फॉर रीजनल कोऑपरेशन (सार्क) कल्चरल फोरम में भारत का प्रतिनिधित्व किया। नुक्कड़ नाटकों पर बात करते हुए बताया कि नुक्कड़ नाटक सामाजिक मुद्दों को प्रभावी ढंग से आवाज देने में सफल रहते हैं और ये आम लोगों पर काफी अच्छा प्रभाव डालते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed