Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Women Commission summons report from DGP within 24 hours

Chandigarh News: महिला आयोग ने डीजीपी से 24 घंटे में तलब की रिपोर्ट

Mon, 28 Oct 2024 01:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Women Commission summons report from DGP within 24 hours
-पुलिस अधिकारी के खिलाफ यौन शोषण के आरोप का मामला
विज्ञापन

जुलाना से विधायक विनेश फोगाट ने सरकार पर उठाए सवाल
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश के एक जिले में तैनात एक वरिष्ठ अधिकारी पर महिला पुलिसकर्मियों द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोपों पर विनेश फोगाट ने सरकार और सिस्टम सवाल उठाए हैं। विनेश ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के साथ न्याय मिलने पर भी संशय जाहिर किया है। वहीं, राज्य महिला आयोग ने मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए डीजीपी हरियाणा से 24 घंटे में रिपोर्ट तलब की है। जुलाना से विधायक विनेश ने अपने एक्स हैंडल पर महिला पहलवानों के उत्पीड़न को जोड़ते हुए लिखा कि जैसे पहलवान बेटियों के रक्षक ही उनके भक्षक हो गए थे, वहीं अब हरियाणा की बेटियों के साथ पुलिस विभाग में हो रहा है। मुझे कम उम्मीद हैं केंद्र और राज्य सरकार हरियाणा पुलिस की महिला जवानों के साथ न्याय करेंगी। पुलिस, राजनीतिक, दलाल तंत्र, आपके परिवार और आपको मजबूर करता है, आपको तोड़ देता है ताकि आप अन्याय के खिलाफ समझौता कर लें। हम इन सभी महिला कर्मियों के साथ हैं। दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।

29 अक्तूबर को महिला आयोग में होगा बयान दर्ज : रेनू भाटिया
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने बताया कि इस मामले में डीजीपी से 24 घंटे में जांच रिपोर्ट तलब की गई है। इसके अलावा 29 अक्तूबर को फरीदाबाद स्थित दफ्तर में पीड़ित महिला पुलिसकर्मियों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। इस मामले में महिला आयोग की तरफ से निष्पक्ष जांच भी होगी।
विज्ञापन


यह था मामला

सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के नाम एक शिकायत पत्र वायरल हुआ था। पत्र में एक जिले में तैनात वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पर महिला पुलिसकर्मियों ने यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। शिकायत में लिखा है कि पुलिस अधिकारी महिला कर्मियों पर गलत नजर रखता है। एक दिन एक महिला थाना प्रभारी उसे उक्त अधिकारी की कोठी पर लेकर जाती है। उसे किचन में चाय बनाने भेज दिया गया। चाय लेकर आने पर महिला इंस्पेक्टर मौजूद नहीं थी। आरोप है कि आरोपी अफसर ने उससे बदसलूकी करने की कोशिश की। वहां से निकलकर ऑफिस पहुंची तो वहां महिला थाना प्रभारी से शिकायत की। इस पर थाना प्रभारी ने कहां कि अफसर को सहयोग करना पड़ता है। पत्र में शिकायतकर्ता महिलाकर्मी ने लिखा कि आरोपी अफसर के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर उसके पास आत्महत्या करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यौन शोषण मामले में एक और पत्र वायरल

पुलिस अधिकारी द्वारा यौन शोषण के मामले में एक और चिट्ठी वायरल हुई है। चिट्ठी में आरोप लगाया गया है कि मामले को दबाने के लिए पु्लिस अधिकारी द्वारा पीड़ितों को लाखों रुपये की रकम देकर बयान से मुकरने के लिए दबाव बनाया गया है। चिट्ठी में ये भी मांग की है की गई है कि आरोपी पुलिस अधिकारी का तुरंत तबादला किया जाए और जांच हो तो वह पुलिस के सामने आकर पूरे तथ्य सामने रखेंगी। 19 महिला पुलिस कर्मचारियों के बयानों को लेकर सवाल उठाया गया है। चिट्ठी में कहा गया है कि बयान दर्ज कराने वाली 19 महिला पुलिस कर्मचारियों में पीड़ित कर्मचारियों से बात ही नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed