फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Women Commission gives notice to charanjit channi in touching chin of Akali Dal leader Bibi Jagir Kaur

नई मुसीबत में चन्नी: अकाली दल की नेता बीबी जागीर कौर की ठोडी छूने के मामले में महिला आयोग ने DGP को दिया नोटिस

Mon, 13 May 2024 04:51 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 13 May 2024 04:51 PM IST
सार

जालंधर में नामांकन करने के बाद बाहर निकले कांग्रेस प्रत्याशी चरणजीत चन्नी को अकाली नेता बीबी जागीर कौर मिल गई थीं। इसी दौरान हंसी मजाक के बीच चन्नी ने कौर की चिन छू ली थी। 

विज्ञापन
Women Commission gives notice to charanjit channi in touching chin of Akali Dal leader Bibi Jagir Kaur
बीबी जागीर कौर की ठुड्ढी छूते पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी। - फोटो : फाइल

विस्तार

जालंधर से कांग्रेस प्रत्याशी चरणजीत सिंह चन्नी के अकाली दल की वरिष्ठ नेत्री बीबी जगीर कौर को हाथ लगाने के मामले में महिला आयोग ने कड़ा संज्ञान लेते हुए डीजीपी को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


पंजाब के डीजीपी से मंगलवार 14 मई को दोपहर 2 बजे तक मामले की स्टेटस रिपोर्ट तलब की गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो का जिक्र करते हुए महिला आयोग ने इस पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए कहा कि बीबी जागीर कौर एक महत्वपूर्ण शख्सियत हैं और वह शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।
विज्ञापन


वहीं चन्नी ने कहा कि वह बीबी को अपनी बड़ी बहन की तरह मानते हैं और उनका यह भाव स्नेह और सम्मान के कारण था। आपने देखा ही होगा कि पहले मैंने उन्हें अपनी बड़ी बहन की तरह झुक कर प्रणाम किया और फिर उनके साथ मजाक किया था। बकौल चन्नी बकायदा मैंने उनका हाथ अपने माथे से लगाया और आशीर्वाद लिया। चन्नी ने शनिवार को अपना बयान देते हुए कहा था कि वर्षों से मैं बीबी जागीर कौर को अपनी बड़ी बहन, अपनी मां की तरह मानता रहा हूं और इसीलिए मैं उनके सामने इतने सम्मान से झुकता हूं। मैंने उसकी ठोडी को छुआ जैसे हम अपनी बहन या मां के साथ करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिक्रयोग है कि बीबी जागीर कौर और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी जालंधर में एक साथ आए थे। उस दिन चन्नी और अकाली दल के उम्मीदवार केपी ने एक समय पर नामांकन बरा था। उस समय चन्नी व बीबी जागीर कौर का आमना सामना हो रया। चन्नी ने पहले तो उन्होंने हाथ मिलाने के मकसद से बीबी जागीर कौर के सामने सिर झुकाया, लेकिन बाद में वे चलने लगे, उन्होंने कोशिश की उनकी ठोडी पर हाथ रखकर मजाक करने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed