{"_id":"60044d117799c10587cdfb3de6840eba","slug":"women-and-senior-citizen-to-learn-chating","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाएं और बुजुर्ग सीखेंगे चैटिंग करना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाएं और बुजुर्ग सीखेंगे चैटिंग करना
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 02 Nov 2013 10:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूटी का आईटी विभाग अब गृहणियों और वरिष्ठ नागरिकों को आईटी स्किल्स की ट्रेनिंग देगा। इसके लिए आईटी विभाग ने ‘चंडीगढ़ ई सक्षम’ योजना तैयार की है।
गृहणियों और वरिष्ठ नागरिकों को कंप्यूटर सिखाने पर आने वाला खर्च आईटी विभाग द्वारा वहन किया जाएगा। शहर के गवर्नमेंट स्कूलों में गृहणियों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग-अलग बैच शुरू होंगे।
स्कूलों की कंप्यूटर लैबों में गवर्नमेंट स्कूलों के कंप्यूटर शिक्षक ट्रेनिंग देंगे। ट्रेनिंग दोपहर तीन से पांच बजे तक दी जाएगी। शुरुआत में एक बैच में 25 से 30 गृहणियां या वरिष्ठ नागरिक होंगे।
बाद में बैच बढ़ाए जाएंगे। 75 घंटे (2 माह) की ट्रेनिंग में उन्हें एमएस विंडो, एमएस ऑफिस, इंटरनेट और ई मेल आदि करना सिखाया जाएगा। उन्हें वीडियो चैटिंग भी सिखाई जाएगी ताकि वे दूसरे शहरों में रहने वाले अपने रिश्तेदारों या बच्चों से संपर्क कर सकें।
विज्ञापन
आईटी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नेशनल आईटी पॉलिसी-2011 के तहत हर घर से किसी एक व्यक्ति को ई लिट्रेट बनाना है।