{"_id":"5ecad02d8ebc3e90751718d7","slug":"woman-returning-from-duty-dies-due-to-current-while-washing-her-hand-on-handpump-chandigarh-news-pkl376099730","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी से लौटी महिला की हैंडपंप पर मुंह धोते समय करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी से लौटी महिला की हैंडपंप पर मुंह धोते समय करंट से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। हल्लोमाजरा में उस समय हड़कंप मच गया जब ड्यूटी से लौटी महिला की हैंडपंप पर हाथ-मुंह धोते समय करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने महिला को जीएमसीएच 32 में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मरने वाली हल्लोमाजरा निवासी निर्मला देवी (50) के बेटे सुनील कुमार ने बताया कि उनकी मां इंडस्ट्रियल एरिया फेज 2 स्थित एक मेडिसिन फार्मा में काम करती थी। बीते शनिवार देर शाम करीब 7.30 बजे वह अपनी ड्यूटी से लौटी। इस दौरान निर्मला घर के बाहर लगे हैंडपंप पर हाथ-मुंह धोने लगी। तभी निर्मला देवी हैंडपंप में आ रहे हैं करंट की चपेट में आ गई। करंट लगते ही निर्मला की पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। सुनील ने बताया कि उनकी मां बेसुध हालत में जमीन पर पड़ी थी। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद मामले की सूचना कंट्रोल रूम पर दी गई। मौके पर पहुंची पीसीआर ने निर्मला को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया।
मूल रूप से बिहार के पुनिया जिले की रहने वाली निर्मला हल्लोमाजरा स्थित मकान नंबर 102 में तीन साल से रह रही थीं। परिवार में उनके पति, चार बेटियां और दो बेटे हैं। बेटे सुनील ने बताया कि हैंडपंप के पास से बिजली का तार गुजरता है, जिसके कारण अकसर हैंडपंप पर करंट आता है। उन्होंने मकान मालिक पर आरोप लगाया कि अगर समय रहते बिजली का तार हटा लिया जाता है तो शायद यह हादसा ना होता।