फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman of Banur died in accident in Canada

Punjab: बनूड़ की युवती की कनाडा में हादसे में मौत, दो माह पहले उच्च शिक्षा के लिए विदेश गई थी कोमलप्रीत

Sat, 27 May 2023 12:26 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 27 May 2023 12:26 PM IST
सार

कोमलप्रीत कौर की मौत की खबर से घर में मातम पसर गया। दो महीने पहले कोमलप्रीत के पिता जोधा सिंह की कैंसर से मौत हो गई थी। उसके बाद कोमलप्रीत और उसके भाई दीदार सिंह को उनकी मां ने सुनहरे भविष्य की खातिर कनाडा भेज दिया।

विज्ञापन
Woman of Banur died in accident in Canada
कोमलप्रीत कौर - फोटो : फाइल

विस्तार

दो माह पहले कनाडा गई बनूड़ की युवती की सड़क हादसे में मौत हो गई है। बनूड़ के वार्ड नंबर 8 की रहने वाली कोमलप्रीत कौर उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए कनाडा गई थी। कोमलप्रीत कौर कनाडा के ब्रैम्पटन भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजकर 46 मिनट पर अपने दोस्तों के साथ काम पर जा रही थी, तभी रास्ते में चार वाहनों की टक्कर हो गई।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर से कोमलप्रीत की गाड़ी का दरवाजा खुल गया और वह सड़क पर जा गिरी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ब्रैम्पटन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


दो माह पहले हुई थी पिता की मौत
कोमलप्रीत कौर की मौत की खबर से घर में मातम पसर गया। दो महीने पहले कोमलप्रीत के पिता जोधा सिंह की कैंसर से मौत हो गई थी। उसके बाद कोमलप्रीत और उसके भाई दीदार सिंह को उनकी मां ने सुनहरे भविष्य की खातिर कनाडा भेज दिया। पति की मौत से गम में डूबी मां को बेटी की मौत ने पत्थर कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी का शव भारत लाने की अपील
कोमलप्रीत की मां ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और केंद्र से गुहार लगाई है कि उनकी बेटी के शव को घर लाने का इंतजाम किया जाए, ताकि वे अपनी बेटी को आखिरी बार देख कर अंतिम विदाई दे सकें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed