फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman murdered in Chandigarh, Three people arrested

चंडीगढ़ में महिला की बेदर्दी से हत्या, सास-ससुर और देवर गिरफ्तार, ऐसे उतारा मौत के घाट

Tue, 18 Jun 2019 01:06 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनीमाजरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनीमाजरा Published by: ajay kumar Updated Tue, 18 Jun 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Woman murdered in Chandigarh, Three people arrested
वारदात स्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

इंदिरा कालोनी में सोमवार शाम एक महिला ललिता (40) की हत्या कर दी गई। महिला का चेहरा खून से लथपथ था और शरीर के कई हिस्सों पर कैंचियों से हमले के निशान मिले हैं। महिला कालोनी के मकान नंबर-1315 में रहती थी। आईटी पार्क थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर महिला के सास-ससुर और देवर को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


ललिता के देवर मुकेश ने पुलिस के सामने कबूल किया है कि हत्या उसने की है। पुलिस को शक है कि हत्या में कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं। महिला शारीरिक रूप से काफी मजबूत थी। पड़ोसियों ने बताया कि ललिता के घर में काफी देर से मारपीट हो रही थी, उसकी चीखें भी बाहर सुनाई दे रही थीं। सोमवार सुबह लड़ाई-झगड़े की सूचना पर आईटी पार्क थाना पुलिस ललिता के घर पहुंची लेकिन सुबह मामला सामान्य होने पर कोई कार्रवाई नहीं की। 
विज्ञापन


शाम पांच बजे ललिता की हत्या की खबर मिलने पर हड़कंप मच गया। इंदिरा कालोनी में हत्या की सूचना मिलते ही आईटी पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद थाना प्रभारी लखबीर सिंह और डीएसपी ईस्ट अमराव सिंह भी पहुंचे। सीएफएसएल टीम ने मौके से सबूत इकट्ठे किए। एसएसपी नीलांबरी विजय जगादले भी घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिस ने शव को सेक्टर-16 जीएमएसएच के शवगृह में रखकर आगे की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक ललिता के देवर मुकेश के अलावा उसके पिता सीता राम और मां संतरा देवी ने ही ललिता का गला दबा कर मारा है। क्योंकि जब आईटी पार्क पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंची तो तीनों आरोपी घर पर मौजूद थे। वहां गले में कपड़ा डालकर मारने के सबूत भी मिले थे। मुकेश हत्या की बात कबूल कर अपने माता-पिता को बचाना चाहता है। 

पुलिस का कहना है कि 6 साल पहले ललिता ने अपने देवर मुकेश पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी थी। इसके बाद से मुकेश ने रंजिश पाले रखी थी। ललिता के दो बेटे हैं। इनमें 12 साल का विवेक और 8 साल का कुशाल है। एक बेटा अपनी नानी के घर गया है। 

पहले सीताराम के बड़े बेटे से होनी थी शादी
डड्डूमाजरा की रहने वाली ललिता की शादी 2005 में पहले सीता राम के बड़े बेटे गोविंद से होनी थी लेकिन गोविंद शादी से दो दिन पहले ही घर से कहीं चला गया था। इसके चलते ललिता की शादी सीताराम के छोटे बेटे महेंद्र से कर दी गई। शादी के दो साल बाद से ही घर में विवाद शुरू हो गया था। 

इसके चलते महेंद्र से दो साल पहले तलाक ले लिया था लेकिन वह घर खाली नहीं कर रही थी। वह पति के घर के दूसरी मंजिल पर ही रह रही थी। इसे लेकर हमेशा लड़ाई-झगड़ा चल रहा था। ललिता अपने घर पर सिलाई का काम करती थी। वहीं, उसका पति महेंद्र प्राइवेट केबल इंजीनियर का काम करता है। 

देवर से विवाद पर बढ़ी बात
महिला का देवर मुकेश पहले पिंजौर में रहता था लेकिन कुछ समय से इंदिरा कॉलोनी में किराए पर मकान लेकर रहने लगा था। सोमवार को वह अपने माता-पिता को मिलने आया था। इस दौरान ललिता से उसका फिर झगड़ा हो गया।

मुकेश ने हत्या की वारदात पुलिस के सामने कबूल कर ली है। उधर, पुलिस का कहना कि जांच चल रही है, फिलहाल हत्या का मामला दर्ज कर देवर मुकेश (33) सुसर सीता राम (63) और सास संतरा देवी (62) को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed