फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman killed in road accidents, one injured

सड़क हादसों में महिला की मौत, एक अन्य घायल

Fri, 15 Aug 2014 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ यमुना नगर
अमर उजाला ब्यूरो/ यमुना नगर Updated Fri, 15 Aug 2014 12:22 AM IST
विज्ञापन
Woman killed in road accidents, one injured
पैदल जा रही महिला को अज्ञात बाइक चालक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

वहीं एक अन्य हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, ठसका निवासी शीला देवी साढौरा तहसील के पास से पैदल जा रही थी।

इस दौरान तेज रफ्तार बाइक चालक ने शीला को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

लोगों ने गंभीर हालत में महिला को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

वहीं बिलासपुर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी कृष्ण ने बताया कि वह अपने दोस्त राजपाल के साथ बाइक से बिलासपुर किसी काम से जा रहे थे।

रास्ते में मारवां कला के नजदीक अज्ञात बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे उनका दोस्त राजपाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed