फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman coach creates ruckus at police headquarters, had come to meet officers

Chandigarh News: पुलिस मुख्यालय में महिला कोच ने किया हंगामा, अधिकारियों से मिलने पहुंची थी

Thu, 27 Jul 2023 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Woman coach creates ruckus at police headquarters, had come to meet officers
चंडीगढ़। हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह पर यौन उत्पीड़न का केस दर्ज करवाने वाली जूनियर महिला कोच ने बुधवार सुबह 10 बजे सेक्टर-9 स्थित चंडीगढ़ पुलिस मुख्यालय में जमकर हंगामा किया। संदीप सिंह की गिरफ्तारी और कार्रवाई के लिए महिला कोच सुबह 9 बजे पुलिस मुख्यालय में एसएसपी और डीजीपी से मिलने पहुंची थी। 10 बजे तक कोई सुनवाई न होने पर वह एसएसपी दफ्तर के सामने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस मुख्यालय के कर्मचारियों ने महिला कोच को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह उनसे भी उलझ पड़ी। इसके बाद कर्मचारियोंं पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दे दी। सेक्टर-3 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला कोच को समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने महिला कोच को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर वह शांत हुई। सेक्टर-26 थाना पुलिस के अधिकारी महिला कोच को समझा अपने साथ ले गए। जूनियर महिला कोच की ओर से यौन उत्पीड़न के मामले में दी गई शिकायत पर 30 दिसंबर 2022 को हरियाणा सरकार के मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। चंडीगढ़ के सेक्टर-26 थाना पुलिस ने संदीप सिंह के खिलाफ पीछा करने, अवैध रूप से बंधक बनाने, यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed