{"_id":"58e90bbb4f1c1bac2b5b451f","slug":"woman-asked-help-from-sushma-swaraj-from-his-nri-husband","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पति से परेशान पत्नी ने लगाई विदेश मंत्री मदद की गुहार, देखिए पति के लिए क्या लिखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति से परेशान पत्नी ने लगाई विदेश मंत्री मदद की गुहार, देखिए पति के लिए क्या लिखा
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Updated Sun, 09 Apr 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
एनआरआई पति पर कार्रवाई को सुषमा स्वराज से गुहार
- फोटो : अमर उजाला
पति से परेशान होकर एक महिला ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का दरवाजा खटखटाया है। महिला ने ट्वीट किया है, जिसमें उसने अपनी कहानी बताई है। एनआरआई पति से प्रताड़ित कपूरथला निवासी चांददीप कौर ने न्याय के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से सोशल मीडिया के माध्यम से गुहार लगाई है। चांददीप कौर का पति इस समय विदेश में है और ससुराल वाले उसे रखने से इंकार कर रहे हैं। चांददीप कौर को अभी विदेश मंत्रालय की तरफ से कोई उत्तर नहीं आया है।
चांददीप कौर ने बताया कि उनका विवाह 2 जुलाई, 2015 को जालंधर निवासी रमनदीप सिंह से हुआ था। शादी के बाद एक अगस्त को रमनदीप सिंह न्यूजीलैंड चला गया। 19 दिसंबर, 2015 को रमनदीप सिंह भारत आया। चांददीप ने पति से साथ ले जाने के लिए कहा। इस पर रमनदीप ने तुम जाना चाहती हो तो मायके से 25 लाख रुपये का बंदोबस्त करवा दो। उसने पैसे देने से मना कर दिया। इससे बाद 13 जनवरी, 2016 को रमनदीप अकेले ही न्यूजीलैंड चला गया।

Trending Videos
पति और सास-ससुर ने पूरी तरह मुंह मोड़ लिया
एनआरआई पति पर कार्रवाई को सुषमा स्वराज से गुहार
- फोटो : Demo Pic
चांददीप के मुताबिक उसी दिन एयरपोर्ट से सास ससुर ने उसे मायके भेज दिया। बाद में पति और सास-ससुर ने उससे पूरी तरह मुंह मोड़ लिया। चांददीप ने बताया कि दो अगस्त, 2016 को जालंधर के महिला थाने में पति रमनदीप सिंह और उसकी माता के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करा दिया।
15 फरवरी, 2017 को रमनदीप को जुडीशियल मजिस्ट्रेट ने भगोड़ा घोषित कर दिया। आरोपी के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया। चांददीप कौर ने अब ट्विटर के माध्यम से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से इंसाफ की गुहार लगाई है।