{"_id":"63583ec4f5747650203bcf59","slug":"within-a-week-three-chief-ministers-will-exert-full-force-in-the-adampur-by-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदमपुर उपचुनाव: रण में अब शुरू होगा स्टार वार, एक सप्ताह के भीतर तीन मुख्यमंत्री झोंकेंगे पूरी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदमपुर उपचुनाव: रण में अब शुरू होगा स्टार वार, एक सप्ताह के भीतर तीन मुख्यमंत्री झोंकेंगे पूरी ताकत
Wed, 26 Oct 2022 01:23 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 26 Oct 2022 01:23 AM IST
सार
चुनावी मैदान में दो पूर्व मुख्यमंत्री पहले से जीत के लिए पसीना बहा रहे हैं। पंजाब के सीएम भगवंत मान 26 अक्तूबर को आदमपुर के गांव पीरावाली, ढ़डूर और चिकनवास में रोड शो के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
भव्य बिश्नोई, सतेंद्र, जयप्रकाश, कुरड़ाराम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
विस्तार
आदमपुर के चुनावी रण में अब स्टार वार शुरू होने जा रहा है। तीन प्रदेशों के मुख्यमंत्री प्रचार की कमान खुद संभालेंगे। प्रचार के अंतिम एक सप्ताह के भीतर बड़े स्टार प्रचारक आदमपुर में दिखेंगे। दो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और ओमप्रकाश चौटाला पहले से ही यहां जीत के लिए पसीना बहा रहे हैं।
विज्ञापन
पंजाब के सीएम भगवंत मान 26 अक्तूबर को आदमपुर के गांव पीरावाली, ढ़डूर और चिकनवास में रोड शो के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। आप उम्मीदवार सतेंद्र सिंह के लिए चुनाव प्रचार करने को उन्होंने अपने व्यस्त कार्यक्रम में से तीन घंटे का समय निकाला है। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल आदमपुर में अपने भाजपा उम्मीदवार भव्य बिश्नोई के चुनाव प्रचार के लिए 30-31 अक्तूबर को आदमपुर में आ सकते हैं।
विज्ञापन
इससे पहले वह 29 अक्तूबर को आदमपुर के युवाओं के साथ वर्चुअल संवाद करेंगे। 30 अक्टूबर को दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के भी आदमपुर में सतेंद्र के लिए चुनाव प्रचार करने की संभावना है। 31 अक्तूबर को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान आदमपुर में जनसभा को संबोधित कर सकते हैं।
विज्ञापन
प्रदेश के बिजली मंत्री रणजीत सिंह व बृजेंद्र सिंह बुधवार-वीरवार को भव्य बिश्नोई के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। आदमपुर उपचुनाव को लेकर सिरसा में मंगलवार को जेजेपी आलाकमान की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई। पार्टी प्रधान डॉक्टर अजय सिंह चौटाला ने गठबंधन धर्म को ईमानदारी से निभाने के निर्देश दिए।
उपचुनाव के लिए समन्वय समिति भी गठित की गई है। जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह के नेतृत्व में बनी कमेटी में राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, राज्यमंत्री अनूप धानक, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर वीरेंद्र सिवाच, ताराचंद ,रमेश गोदारा को शामिल किया गया है। यह समिति भाजपा के साथ मिलकर आदमपुर में चुनाव प्रचार करेगी।