फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   With every shot, the friendship between Russia and Ukraine grew

वर्ल्ड टेनिस टूर जूनियर्स टूर्नामेंट: यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच चंडीगढ़ में दिखा दोनों देशों का दोस्ताना

Thu, 16 Jan 2025 02:19 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संदीप खत्री, संवाद, चंडीगढ़
संदीप खत्री, संवाद, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 16 Jan 2025 02:19 AM IST
सार

रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से युद्ध जारी है। इससे दुनियाभर में तनाव का माहौल है। लेकिन खेल का मैदान अलग है। चंडीगढ़ सेक्टर-10 के लॉन टेनिस स्टेडियम (सीएलटीए) में वर्ल्ड टेनिस टूर जूनियर्स टूर्नामेंट में रूस और यूक्रेन खिलाड़ियों का मैच खास बन गया।

विज्ञापन
With every shot, the friendship between Russia and Ukraine grew
मैच के दाैरान हाथ मिलातीं यूक्रेन और रशिया की खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से जारी युद्ध ने दुनियाभर में तनाव का माहौल बनाया है लेकिन खेल के मैदान पर एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली। 

विज्ञापन


चंडीगढ़ सेक्टर-10 के लॉन टेनिस स्टेडियम (सीएलटीए) में चल रहे वर्ल्ड टेनिस टूर जूनियर्स टूर्नामेंट के दौरान रूस और यूक्रेन के खिलाड़ियों के बीच का मैच खास बन गया।
विज्ञापन


मैच के दौरान जब रूसी खिलाड़ी ने बेहतरीन शॉट लगाया तो यूक्रेनी समर्थकों ने तालियों से उसका हौसला बढ़ाया। वहीं, जब यूक्रेनी खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया तो रूसी कोच ने उसकी सराहना में सिर हिलाया। खेल के दौरान दोनों देशों के खिलाड़ियों और दर्शकों के बीच आपसी सम्मान और खेल भावना का ऐसा उदाहरण शायद ही कहीं और देखने को मिले। टेनिस कोर्ट पर इस दोस्ताना माहौल ने यह साबित कर दिया कि खेल की ताकत सीमाओं और संघर्षों से परे है। खिलाड़ियों ने साबित किया कि चाहे राजनीतिक और सैन्य परिस्थितियां कैसी भी हों, खेल हमेशा दिलों को जोड़ने का माध्यम बन सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूक्रेन की खिलाड़ी विजेता घोषित

बुधवार को सुबह युक्रेन की खिलाड़ी सुसकोवा अनटोनिया और रशिया की बेरेजीना पोलीना के बीच मुकाबला शुरू हुआ। यह मुकाबला रोमांचक तरीके से 3 घंटे 30 मिनट तक चला। लंबे समय तक चले मुकाबले में दोनों और से कोई भी खिलाड़ी हारने के मूड में नहीं दिख रहा था। पहला सेट वेरेजीना पोलीना ने 6-4 से जीता, दूसरा सेट सुसकोवा ने 6-2 से अपने नाम किया। तीसरे सेट में जब स्कोर 2-0 चल रहा था। उसी समय मांसपेशियों में खिंचाव के चलते मैच से हटना पड़ा और यूक्रेन की खिलाड़ी को मैच में विजेता घोषित किया गया।

युद्ध बंद होना चाहिए

इसी बीच वर्ल्ड टेनिस टूर जूनियर्स टूर्नामेंट के दौरान मुकाबलों में हिस्सा लेने पहुंची यूक्रेन की महिला खिलाड़ी सुसकोवा अनटोनिया ने कहा कि युद्ध किसी भी समस्या का हल नहीं हा सकता है। इससे दोनों और से जानमाल का नुकसान हो रहा है और समझाएं बढ़ती ही जाती हैं। हम जीतने के बाद और एक दूसरे खिलाड़ियों को उनकी खेल शेली के साथ उनके प्रयासों की भी सराहना करते हैं।

खेलों के जरिये बढ़ा भाईचारा

वर्ल्ड टेनिस टूर जूनियर्स टूर्नामेंट खेलने पहुंचे रशिया खिलाड़ियों के कोच और रशियार अकादमी के कोच मस्कीम दोस्तोव जो खुद भी टेनिस खिलाड़ी रह चुके हैं, ने बातचीत में बताया कि हमारा मकसद खेलों के जरिए भाईचारे को बढ़ाते रहना है, हमें युद्ध से कोई लेना-देना नहीं है। हम तो यहीं चाहते है कि खिलाड़ी हमेशा अच्छे संबंधों के साथ मैदान पर उतरें। मैदान पर हमें केवल प्रतिद्वंद्वीयों की तरह ही खेलना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed