{"_id":"0945d24a4bf66c35472e370487084a36","slug":"with-copy-to-watts-ape-in-pcs-exam-accused-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएस परीक्षा में वाट्स एप से नकल करता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएस परीक्षा में वाट्स एप से नकल करता गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 07 Jul 2014 08:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-10 के डीएवी कालेज में पीसीएस की परीक्षा के दौरान एक युवक को मोबाइल का प्रयोग करते हुए रंगे हाथ दबोचा गया। आरोपी परीक्षार्थी मोबाइल के वाट्स एप की मदद से नकल कर रहा था।
विज्ञापन
वाटस एप से उसने अपने प्रश्नपत्र की तस्वीर खींचकर अपने साथी के मोबाइल के वाटस एप पर भेजी। जिससे सेंटर के सुपरवाइजर ने पकड़ा।
पुलिस के अनुसार, आरोपी नरेंद्र सिह बेनीपाल इस समय सरकारी कर्मचारी है और वह एग्रीकल्चर अधिकारी के पद पर तैनात है।
सेक्टर-3 पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को सोमवार अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन